Responsive Scrollable Menu

VIDEO: 'मैं पान मसाला ऐड नहीं करूंगा' बोलकर फंसे सनी देओल, पुराना विज्ञापन हो रहा Viral; हुए ट्रोल

Sunny Deol Pan Masala Ad: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने एक पुराने विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि वह कभी पान मसाला या ऐसे किसी ब्रैंड का प्रचार नहीं करेंगे, क्योंकि वह उन चीजों को प्रमोट नहीं करना चाहते जिन पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है। लेकिन उनके इस बयान के बाद उनका एक पुराना विज्ञापन इंटरनेट पर फिर से सामने आ गया, जिसमें वह पान से जुड़े एक ब्रांड का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।

सामने आया सनी देओल का पुराना ऐड
सनी देओल के बयान के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका एक पुराना विज्ञापन वायरल होने लगा। इस विज्ञापन में वह अभिनेता रवि किशन और विजय राज के साथ दिखाई दे रहे हैं। विज्ञापन में सनी देओल दो महिलाओं के साथ अभिनेता रवि किशन की पान की दुकान पर पहुंचते हैं और बेहतरीन मीठा पान मांगते हैं। इसके बाद रवि किशन उन्हें एक पैकेट देते हैं, जिसे सनी देओल कैमरे के सामने दिखाते हुए नजर आते हैं।

पुराने विज्ञापन के दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके हालिया बयान और पुराने विज्ञापन के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

पान मसाला को लेकर Sunny Deol ने क्या कहा था?
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में सनी ने बताया कि उन्होंने उन उत्पादों के प्रचार के ऑफर ठुकरा दिए हैं जिन पर उन्हें विश्वास नहीं है, जिनमें पान मसाला के विज्ञापन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मैं इनमें से कुछ भी नहीं करूंगा। आते हैं लेकिन नहीं करूंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना सही है।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
पुराने वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने पॉडकास्ट होस्ट को पुराने विज्ञापनों की जानकारी न रखने के लिए ट्रोल किया, जबकि कुछ ने सनी देओल के बयान और पुराने विज्ञापन को लेकर चुटकी ली।

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को नोटिस का मामला
यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कथित तौर पर पान मसाला ब्रांड के अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजे हैं।

इन सितारों के इलायची ब्रांड के विज्ञापनों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर बहस होती रही है। ऐसे में सनी देओल का बयान सामने आने के बाद पुराने विज्ञापन के वायरल होने से चर्चा और तेज हो गई।

 

Continue reading on the app

SRK House Snake: शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसे दो सांप, एक 8 फीट का निकला! दूसरा अब भी लापता

Shahrukh Khan Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित मशहूर बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार वजह शाहरुख खान या उनकी किसी फिल्म से जुड़ी नहीं, बल्कि बंगले के लॉन में दिखाई दिए दो सांप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अगस्त की शाम मन्नत के लॉन एरिया में 2 सांप देखे गए जिसके बाद वहां हलचल मच गई। हालांकि तुरंत ही उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

शाहरुख के घर में घुसा करीब 8 फीट लंबा सांप
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 8 बजे एक स्नेक रेस्क्यूअर को मन्नत में दो सांप देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यूअर को यह सांप बंगले के परिसर में एक सीढ़ी के नीचे छिपा मिला, जहां से उसे बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू किया गया सांप करीब 8 फीट लंबा बताया जा रहा है। उसकी पहचान धामन (इंडियन रैट स्नेक) के तौर पर हुई। धामन को गैर-विषैला सांप माना जाता है और यह आमतौर पर इंसानों के लिए जहरीले सांपों जितना खतरनाक नहीं होता।

दूसरा सांप तलाश के बावजूद नहीं मिला
मन्नत में दो सांप होने की सूचना के बाद टीम ने दूसरे सांप की भी तलाश जारी रखी। हालांकि, परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ने के दौरान दूसरा सांप वहां से निकल गया। देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन दूसरा सांप नहीं मिल सका।

मुंबई की पहचान बन चुका है मन्नत
शाहरुख खान का समुद्र के किनारे बसा ये बंगला ‘मन्नत लैंड्स एंड’ मुंबई के बांद्रा इलाके के बैंडस्टैंड क्षेत्र में मौजूद है। यह सिर्फ SRK का घर ही नहीं, बल्कि मुंबई के चर्चित लैंडमार्क्स में भी शामिल है। शाहरुख के फैंस अक्सर उनके घर के बाहर जमा होते हैं और खास मौकों पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ देखी जाती है।

अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल पर मंडराया लाइफटाइम बैन का खतरा! गेंदबाज से सिर भिड़ाना पड़ेगा कितना भारी?

Yashasvi Jaiswal: कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल एक बड़ी गलती कर बैठे. अपना विकेट गंवाने के बाद वो श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ तीखी बहस में शामिल हुए. अब उन पर एक्शन लिया जा सकता है. Sun, 23 Aug 2026 22:58:24 +0530

  Videos
See all

UP News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने हनुमान चालीसा का पाठ किया #upnews #ajayrai #ayodhyanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:43:21+00:00

Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ रही कीमत पर सरकार का बड़ा फैसला #shorts #ytshorts #sugarpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T17:42:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers