ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' हुई कन्फर्म! Zoya Akhtar ने दिया बड़ा अपडेट, ऋतिक-फरहान-अभय की होगी वापसी?
Zindagi Na Milegi Dobara 2: 2011 की चर्चित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ क्लासिक मानी जाती है। तीन दोस्तों की कहानी ने फैंस के दिलों को छुआ था और आज भी इसके गाने और फिल्म को दर्शकों से बहुत सराहना मिलती है। अब इस फिल्म से जुड़ी वह खबर सामने आ गई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कन्फर्म किया है कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर काम चल रहा है।
हालांकि, फिल्म कब तक शुरू होगी और इसमें पुरानी स्टारकास्ट नजर आएगी या नहीं, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। करीब 15 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की तिकड़ी ने अर्जुन, इमरान और कबीर के किरदारों से ऐसी छाप छोड़ी थी, जिसे फैंस आज तक नहीं भूले हैं।
जोया अख्तर ने सीक्वल पर क्या कहा?
मॉनसून फिल्म फेस्टिवल के दौरान द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में जोया अख्तर से ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि यह प्रोजेक्ट तभी आगे बढ़ेगा जब कहानी किरदारों की ज़िंदगी के इस पड़ाव के हिसाब से सही लगेगी। उन्होंने कहा- "हमें नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं... या क्या हम कभी ऐसी स्थिति में पहुँच पाएँगे जहाँ इन किरदारों से आज के समय में दोबारा जुड़ना सही लगे। लेकिन यह अच्छा होगा।"
15 साल बाद फिर दिखेंगे अर्जुन, कबीर और इमरान?
पहली फिल्म में ऋतिक रोशन ने अर्जुन, फरहान अख्तर ने इमरान और अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था। तीनों दोस्तों की स्पेन ट्रिप और उस दौरान जिंदगी को लेकर बदले उनके नजरिए ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।
अब सीक्वल में इन किरदारों की जिंदगी 15 साल बाद किस मोड़ पर होगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। क्या तीनों दोस्त फिर से किसी एडवेंचर पर निकलेंगे या इस बार कहानी उनके जीवन के किसी नए दौर को दिखाएगी? फिलहाल मेकर्स ने कहानी का खुलासा नहीं किया है।
2025 में साथ दिखे थे तीनों स्टार्स
‘ZNMD 2’ को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गई थीं, जब 2025 में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल एक विज्ञापन के लिए लंबे समय बाद साथ नजर आए थे।
तीनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस इतने उत्साहित हो गए कि कई लोगों को लगा कि यह शायद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ का ट्रेलर है। जोया अख्तर ने भी इस प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए बताया कि लोगों ने उस विज्ञापन को देखकर उसे फिल्म का ट्रेलर समझ लिया था।
‘ZNMD’ की कहानी और कास्ट
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल के अलावा कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में थे।
स्पेन की खूबसूरत लोकेशन, दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल रहा। रिलीज के वर्षों बाद भी यह फिल्म दर्शकों के बीच पसंद की जाती है और इसे एक कल्ट फिल्म के तौर पर याद किया जाता है।
Ekta Kapoor का बड़ा धमाका: 11 साल बाद ‘नागिन’ में नया ट्विस्ट; फिल्म आएगी या वेब सीरीज, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट?
Ekta Kapoor: टीवी की सबसे पॉपुलर फ्रैंचाइजी में से एक ‘नागिन’ अब छोटे पर्दे से आगे बढ़ने वाली है। शो को शुरू हुए 11 साल हो चुके हैं और इसके अब तक सात सीजन आ चुके हैं। नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर कर फ्रैंचाइजी को लेकर बड़ा हिंट दिया है। हालांकि, एकता ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ‘नागिन’ की कहानी फिल्म के रूप में आएगी या वेब सीरीज के तौर पर।
एकता ने शेयर किया खास वीडियो
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ‘नागिन’ के अलग-अलग सीजन में लीड़ रोल निभाने वाली एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई गई है। वीडियो की शुरुआत मौनी रॉय से होती है। इसके बाद फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहीं दूसरी एक्ट्रेसेस भी नजर आती हैं।
वीडियो में ‘नागिन’ के 11 साल के सफर को दिखाया गया है। एकता ने पोस्ट के साथ लिखा, “कुछ दिलचस्प आने वाला है। इंतजार कीजिए। हैप्पी नाग पंचमी!” वीडियो में यह भी बताया गया कि 11 साल तक ‘नागिन’ ने टीवी पर राज किया और अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है।
कौन-कौन बनीं नागिन?
‘नागिन’ की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहले सीजन में मौनी रॉय ने नागिन का किरदार निभाया था। इसके बाद कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनीं।
सुरभि ज्योति, सुरभि चांदना, अदा खान, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी समेत कई एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग सीजन में नागिन का किरदार निभाया।
शो में प्यार, परिवार, बदला और सांपों से जुड़ी कहानियों का मेल देखने को मिला। इसी वजह से ‘नागिन’ लंबे समय तक दर्शकों के बीच पसंद किया जाता रहा।
फिल्म या वेब सीरीज?
एकता कपूर के नए पोस्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘नागिन’ अब किस फॉर्मेट में वापस आएगी। फैंस कयास लगा रहे हैं कि एकता कपूर इस बार ‘नागिन’ को बड़े पर्दे पर ला सकती हैं। वहीं, यह भी संभव है कि फ्रैंचाइजी की नई कहानी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज के तौर पर आए। फिलहाल एकता कपूर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि नई ‘नागिन’ फिल्म होगी या वेब सीरीज।
पहले भी फिल्म की हुई थी बात
बता दें कि साल 2020 में भी ‘नागिन’ पर फिल्म बनाने की खबर सामने आई थी। उस समय श्रद्धा कपूर को लीड रोल में लेकर फिल्म की ट्रायोलॉजी बनाने की बात कही गई थी। इस फिल्म को विशाल फुरिया डायरेक्ट करने वाले थे और निखिल द्विवेदी इसे प्रोड्यूस कर रहे थे। हालांकि, बाद में इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास अपडेट सामने नहीं आया।
यह बी पढ़े- एल्विश-तेजस्वी की लड़ाई में कूदे करण कुंद्रा, गाना गाकर इन्फ्लुएंसर पर कसा तंज; VIDEO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








.jpg)
