शाहरुख खान के घर मचा हड़कंप, 'मन्नत' के आंगन में दिखे 8 फीट लंबे दो सांप, रेस्क्यू टीम ने एक को पकड़ा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मुंबई स्थित आलीशान बंगला ‘मन्नत’ अकसर अपनी चमक और स्टारडम को लेकर सुर्खियों में रहता है. लेकिन इस बार यहां कोई फिल्मी सितारा नहीं, बल्कि दो बिन बुलाए मेहमान पहुंच गए. 17 अगस्त की रात मन्नत के परिसर में दो सांप दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाया गया. इनमें से एक करीब 8 फीट लंबा धामन यानी इंडियन रैट स्नेक निकला, जिसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि दूसरा सांप मौके से निकल गया.
'धुरंधर' ही नहीं जैस्मिन सैंडलस ने इस पंजाबी गाने से भी मचाया तहलका, शहनाज गिल की अदाओं ने बनाया कायल
जैस्मिन सैंडलस पिछले साल ‘धुरंधर’ से स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई हैं. वो अपनी सफलता को खूब एंजाय कर रही हैं. ‘धुरंधर’ में उनके गानों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. आदित्य धर की फिल्म के अलावा सिंगर का एक और पंजाबी गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने में शहनाज गिल हैं. शहनाज गिल और विक्की संधू के गाने में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से महफिल लूट ली थी. उन्होंने सबको अपना कायल बना लिया था. ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










