सरकार 5 साल में खेलों पर ₹36,441 करोड़ खर्चेगी:2036 ओलिंपिक में टॉप-10, 2048 में टॉप-5 आने का टारगेट; पिछली बार 71वां नंबर था
भारत सरकार अगले 5 साल में खेलों में 36,441 करोड़ रुपए खर्च करेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने मंगलवार को बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत यह पैसा 2026 से 2031 तक खर्च किया जाएगा। सरकार ने बजट जारी करने के साथ ओलिंपिक के लिए मेडल टारगेट भी तय किए हैं। सरकार का लक्ष्य 2036 ओलिंपिक की मेडल लिस्ट के टॉप-10 और 2048 ओलिंपिक में टॉप-5 देशों में जगह बनाना है। भारत 2036 ओलिंपिक की मेजबानी करना चाहता है, जबकि 2048 ओलिंपिक में भारत की आजादी के 100 साल पूरे हो चुके होंगे। भारत ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में सिर्फ 6 मेडल जीते थे। मेडल टेली में भारत 71वें स्थान पर था। 2036 ओलिंपिक में 12 से 14 गोल्ड का टारगेट 2036 में 12-14 गोल्ड समेत कुल 30-35 मेडल और 2048 में 35-40 गोल्ड समेत कुल 90-100 मेडल जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हासिल करने के लिए प्रतिभाओं की पहचान, खेल ढांचे में सुधार, कोचिंग की क्वालिटी बढ़ाने, खेल विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जाएगा। खिलाड़ियों की संख्या 10 गुना करने का लक्ष्य SAI रीजनल सेंटर मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक पांडुरंग चाटे ने कहा कि रिवैंप्ड खेलो इंडिया योजना का मकसद अलग-अलग योजनाओं के बजाय खिलाड़ियों के लिए पूरी खेल यात्रा तैयार करना है। रिवैंप्ड योजना का बजट 8 गुना बढ़ाने का लक्ष्य है। 2026 से 2031 के बीच योजना के तहत मदद पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी 10 गुना बढ़ाई जाएगी। 30 हजार प्लेयर्स को फायदा, 60% केंद्र खर्च करेगी रिवैंप्ड योजना के तहत केंद्र और राज्य के बीच खर्च बांटने का अनुपात 60:40 रखा गया है। इसमें 30 हजार खिलाड़ियों को सहयोग देने का प्लानिंग है। SAI रीजनल सेंटर मुंबई ने एक रिलीज में कहा कि रिवैंप्ड खेलो इंडिया योजना महाराष्ट्र के मौजूदा स्पोर्ट्स इको सिस्टम को मजबूत करने का मौका देगा। -------------------------------------------- भारतीय खेलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 12 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल-रत्न नहीं, 17 को अर्जुन अवॉर्ड खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
हरियाणवी प्लेयर की कहानी सुन भावुक हुए बिग बी:कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट शर्मिला ने बिना लाइफलाइन दिया सही जवाब; प्लेयर्स ने जीते 12.5 लाख
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट पर बैठीं। उनके साथ बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, पैरा पावर लिफ्टर झंडू कुमार और जूडो प्लेयर अस्मिता डे ने भी शो में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते। होस्ट अभिताभ बच्चन ने चारों खिलाड़ियों की कहानी सुनी। थॉटपुट थ्रोअर शर्मिला की कहानी सुनकर बिग-बी भावुक हो गए। उन्होंने शर्मिला की बड़ी बेटी से भी बात की। शो में उन्होंने बिना लाइफ लाइन लिए एक सवाल का जवाब भी दिया। अन्य खिलाड़ियों ने 11 सवालों के जवाब दिए। 13वें सवाल पर पहुंचते ही टाइम ओवर का हूटर बज गया। इस एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी, जिसका प्रसारण सोमवार रात हुआ। शर्मिला का बिना लाइफ लाइन सटीक जवाब शो में शर्मिला की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, लोगों को केवल खेल की मेहनत दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी पता नहीं होती। इसके बाद बिग-बी ने शर्मिला की बड़ी बेटी अनुज से भी बात की। अनुज ने कहा, मां के मेडल की वजह से वो आज शो में आ पाई है। अब तक अमिताभ बच्चन को टीवी पर ही देखते थे। शो में शुरुआत 6 सवालों में बॉक्सर लवलीना बोहगोहेन और झंडू कुमार ने सवालों के जवाब दिए, सातवें सवाल से शर्मिला और अस्मिता डे हॉट सीट पर आ गईं। सवाल किया गया कि सभी 10 महिला टी-20 वर्ड कप खेलने वाली खिलाड़ी कौन है? शर्मिला ने तुरंत सही जवाब देते हुए हरमनप्रीत कौर का नाम लिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक लाइफ लाइन लेने का भी सुझाव दिया, मगर शर्मिला ने इससे इनकार कर दिया और अपने जवाब पर डटी रहीं। सही जवाब होने पर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इसका उत्तर कैसे पता था, शर्मिला ने कहा- मैं महिलाओं का क्रिकेट मैच देखती हूं। अब जानिए, चारों प्लेयर्स ने अमिताभ को क्या कहानी सुनाई… वो सवाल, जिनके जवाबों से खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते.. सवाल (5 हजार रुपए के लिए): इनमें से किसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है? जवाब: ठेकुआ सवाल (10 हजार रुपए के लिए): ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में किस अभिनेता ने काम किया है? जवाब: सलमान खान सवाल (15 हजार रुपए के लिए): पानी की बोतल की क्षमता किस इकाई से मापी जाती है ? जवाब: लीटर सवाल (20 हजार रुपए के लिए): पूर्वोतर भारत में कामाख्या के नजदीक सराय घाट पर दो पुल बने हुए हैं? जवाब: ब्रह्मपुत्र सवाल (25 हजार रुपए के लिए): उस शहर के बारे में कौनसा कथन सही है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा स्थित है? जवाब: समुंद्र के पास स्थित है। सवाल: मीरा बाई चानू किस खेल में ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। जवाब: वेटलिफ्टिंग सवाल (50 हजार रुपए के लिए): कौन सा शहर राजस्थान में है। जवाब: जोधपुर। सवाल (1 लाख रुपए के लिए): इनमें से कौनसा कथन चित्र में दिखाई गई सभी 4 भाषाओं में सही है। जवाब: सभी दक्षिण भारतीय भाषाएं हैं। सवाल (2 लाख रुपए के लिए): यदि हिंदी में गुरु और अंग्रेजी में टीचर हैं तो जापानी में वही शब्द क्या होगा ? सही उत्तर: सेन्सेई। सवाल (3 लाख रुपए के लिए): किसी खेल और उससे जुड़ी संस्कृति की इनमें से कौन सी जोड़ी गलत हैं ? जवाब: सैम्बो मलेशियाई। सवाल (5 लाख रुपए के लिए): इन चित्र का उल्लेख उस राज्य के नाम में है, जिसकी राजधानी शिलोंग है। सही उत्तर: मेघालय…ऑडियंस पोल का प्रयोग किया। सुपर संदूक खेल राउंड हुआ…90 सेकेंड में 10 सवाल, 7 सवाल के सही जवाब देकर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ मिली किस स्थान पर व्यायाम की मशीन होती है जवाब: जिम किस शब्द का अर्थ उम्मीद है। जवाब: आशा किस उपकरण से बाण मारा जाता है ? जवाब: धनुष कौन सा जानवर बड़ी बिल्ली है? जवाब: बाघ भारतीय स्वतंत्रता दिवस किस महीने में मनाया जाता है? जवाब: अगस्त कौन सा खेल बड़े मैदान पर खेला जाता है? जवाब: फुटबाल। किस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई? जवाब: नहीं दिया। इनमें से क्या तेलंगाना के लिए वाहन पंजीकरण कोड है ? जवाब: TG किस रियासत पर निजाम का शासन था? जवाब: नहीं दिया। इनमें से कौन सा शहर उत्तर प्रदेश में नहीं है ? जवाब नहीं दे पाई। सवाल: (साढ़े 7 लाख रुपए के लिए): ICC महिला टी-20 विश्व कप के सभी 10 संस्करणों में एकमात्र भारतीय कौन हैं? जवाब: हरमनप्रीत कौर सवाल: (साढ़े 12 लाख रुपए के लिए): 1887 में महात्मा गांधी से किस विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा पास की थी? जवाब: बॉम्बे विश्वविद्यालय सवाल: एलिस्टेयर मैककॉ इन दोनों पुस्तक शीर्षकों को कौन सा शब्द पूरा करेगा ? जवाब: चैंपियन इसके बाद टाइम ओवर का हूटर बज गया और गेम ओवर हो गया। ग्राफिक्स में इन खिलाड़ियों के बारे में जानिए:- -------------- यह खबर भी पढ़ें… 2022 कॉमनवेल्थ के बाद गेम्स छोड़ना चाहती थीं शर्मिला धनखड़:मां ने कहा-अपने हिस्से की जमीन बेच दूंगी; पति ने फोकस के लिए दुकान छोड़ी कॉमनवेलथ गेम्स 2026 के महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शर्मिला धनखड़ की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने गेम्स से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। (पूरी खबर पढ़ें)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









