Responsive Scrollable Menu

वर्ल्डकप में भारतीय विमेंस हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत:साउथ अफ्रीका को 6-1 से हराया, 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया। टीम इस जीत के साथ पुल-D के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टॉप-8 में पहुंचने के लिए टीम को आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेलना होगा। हारने कि स्थिति में चीन के खिलाफ साउथ अफ्रीका के जीत की दुआ करनी होगी। भारत की यह जीत विमेंस वर्ल्ड कप में उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय महिलाओं ने इससे पहले इस टूर्नामेंट में अपनी सबसे बड़ी जीत 1974 में स्पेन के खिलाफ दर्ज की थी। तब भारतीय विमेंस टीम ने 4-1 से जीत हासिल की थी। एम्सटेलवीन में खेले गए पूल-D के मुकाबले में पहले क्वार्टर में सुनेलिता टोप्पो ने गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद नवनीत कौर और सुशीला चानू के गोल से भारत ने 3-0 से बढ़त बनाई। फिर दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल कर स्कोर 6-0 कर दिया। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र गोल डी वाल कायला ने 55वें मिनट में किया। नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी तेज की। 17वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया। उन्होंने एंगल बदलते हुए लो और तेज शॉट लगाया, जिसे साउथ अफ्रीकी गोलकीपर रोक नहीं सकीं। इसके साथ भारत की बढ़त 2-0 हो गई। इसके बाद भारत ने साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। लगातार सर्कल एंट्री और तेज पासिंग के जरिए भारतीय टीम गोल के मौके बनाती रही। 24वें मिनट में भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। सुशीला ने बढ़त 3-0 की 25वें मिनट में भारत ने तीसरा गोल किया। दीपिका के ड्रैगफ्लिक को साउथ अफ्रीका की पहली रशर से डिफ्लेक्शन मिला और गेंद सुशीला के पास पहुंची। सुशीला ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया। भारत ने 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। भारत इसके बाद भी लगातार अटैक करता रहा। 27वें मिनट में टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका के ड्रैगफ्लिक को गोलकीपर ने बचाया, लेकिन रिबाउंड पर भी भारत ने दबाव बनाए रखा। पहले मैच में चीन से 2-2 ड्रॉ खेला था भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था। भारत ने उस मैच में दो बार बढ़त बनाई, लेकिन चीन ने दोनों बार वापसी की। नवनीत कौर और दीपिका ने भारत के लिए गोल किए थे। चीन के खिलाफ भारत ने मैच के 8वें मिनट में नवनीत के गोल से बढ़त बनाई थी। इसके बाद दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर आगे किया था। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका। साउथ अफ्रीका: ओन्थातिले जुलु (कप्तान), मॉर्गन डी जगर (गोलकीपर), स्टेफनी बोथा, एडिथ मोलिकोए, तहीरा ऑगस्टी, अने जानसे वान वुरेन, शाना मेंडोंका, बियांका वुड, न्त्सोपा मोकोएना, पेरिस-गेल आइजैक्स, लेराटो माहोले, बेयली एंगेल्के, केलिन मारी, हन्ना पियर्स, ओन्गेजिवे माली, लाइकेन ब्रिसेट, जीन-लेघ डु टॉइट, नोमसा म्जिजी, कैलीन डेन बक्कर, कायला डी वाल, मार्लिस वान टोंडर (गोलकीपर)। 18 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले…

Continue reading on the app

पाकिस्तानी टिकटॉकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:कॉल कर बुलाया, ड्राइव करते हुए बाइकसवारों ने चलाई गोलियां, कार सड़क से उतरी; हत्या का CCTV सामने आया

पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लूएंसर और टिकटॉकर आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आयशा महज 28 साल की थीं, जिनके सोशल मीडिया पर 13 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स थे। आयशा कार ड्राइव कर रही थीं, तभी दो अज्ञात बाइकसवारों ने चलती कार में उन पर हमला कर दिया। गोली लगते ही आयशा की कार बेकाबू होकर सड़क से उतर गई। अब इस हत्या का वीडियो सामने आया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 साल की आयशा गिलानी को कॉल कर घर से बाहर बुलाया गया था। वह अपनी 15 साल की छोटी बहन और छोटे भाई नईमतुल्लाह के साथ घर से निकलीं। आयशा खुद कार ड्राइव कर रही थीं। कुछ दूरी पर ही दो बाइकसवार आए और चलती गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे। हमले में आयशा की गर्दन में गोली लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी बहन घायल हैं। देखिए हमले का वीडियो- एक कॉल आने के बाद घर से निकली थीं आयशा रिपोर्ट के अनुसार, आयशा के परिवार द्वारा दर्ज पुलिस शिकायत में बताया गया है कि घटना से ठीक पहले आयशा के मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले शख्स का नाम काशिफ उर्फ काशी था। उसने आयशा को जल्द ही मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद वो छोटे भाई-बहनों के साथ घर से निकली थीं। उनके निकलने के कुछ देर बाद ही परिवार को हमले की खबर मिली, जिसके बाद पिता ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। पैसों के लेन-देन की वजह से मिल रही थीं धमकियां आयशा के पिता ने शिकायत में बताया है कि पिछले कुछ दिनों से आयशा को धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने शिकायत में कौसर और जावेद नाम के शख्स का भी जिक्र किया है। आरोप हैं कि दोनों पैसों के लेन-देन के चलते आयशा को धमकाते थे। इस्लामाबाद में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। एक साल पहले इन्फ्लूएंसर सना यूसुफ की भी घर में घुसकर की गई हत्या 2 जून 2025 को पाकिस्तान की पॉपुलर इन्फ्लूएंसर सना यूसुफ की उनके इस्लामाबाद स्थित घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई थी। कथित तौर पर इन्फ्लूएंसर की हत्या एकतरफा प्यार में की गई। काका नाम का एक शख्स बार-बार सना से मिलने की जिद कर रहा था, जब इन्फ्लूएंसर ने इनकार किया, तो उनकी हत्या कर दी गई। बीते साल पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में टिकटॉक क्रिएटर सुमीरा राजपूत की उनके घर में हत्या की गई थी। उनकी 15 साल की बेटी ने दावा किया कि कुछ लोग सुमीरा पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे। जब सुमीरा ने इससे इनकार किया तो उन्हें जहरीली गोलियां देकर हत्या कर दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

न बारिश न खराब रोशनी, सिर्फ 10 गेंद में टेस्ट मैच खत्म, क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साल 2009 में एक ऐसा टेस्ट मैच खेला गया था जो सिर्फ 10 गेंद में खत्म हो गया. टेस्ट इतिहास का अबतक ये सबसे छोटा मुकाबला है. मैच खत्म होने के पीछे का कारण बारिश या फिर खराब रोशनी भी नहीं था. दरअसल, रेफरी ने नॉर्थ साउंड के मैदान को खतरनाक करार देकर मैच को रद्द करने का निर्णय लिया. Mon, 24 Aug 2026 07:40:39 +0530

  Videos
See all

Pakistan News LIVE: हथियारों से लैस हुआ Pakistan? | Munir | Shehbaz | Turkey | China | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T03:38:38+00:00

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप | Delhi Car Fire | Raisina Road | Delhi Accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T03:33:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers