Responsive Scrollable Menu

सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने कहा- आप यहां नौकरी नहीं कर सकते, नहीं था कोई रोजगार

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 2020 में हुई इस घटना के बाद रिया लगातार लोगों और जांच एजेंसियों की नजर में रहीं। जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो भाई का करियर बर्बाद हो गया और पिता को भी अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया। फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में रिया ने बताया, ‘हमारे पास कोई काम नहीं था, हम घर में बैठे रहते थे। पूरे समाज ने हमें ठुकरा दिया था। फिल्में भी मिल नहीं रही थीं। शौविक को नौकरी भी नहीं मिल रही थी। कोई कॉर्पोरेट उसे लेने को तैयार नहीं थे।’ आगे उन्होंने कहा, 'पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी। फिर उन्हें उनका सरनेम पता चला और कहा गया- माफ कीजिए, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, इसलिए आप यहां काम नहीं कर सकते।' भाई को मिला IIM में एडमिशन, लेकिन जेल जाने से पढ़ाई छूटी रिया ने ये भी बताया है कि सुशांत की मौत से पहले उनके भाई शौविक को CAT में 97 प्रतिशत मिले थे और उसका एडमिशन IIM में हुआ था, लेकिन रिया के साथ उनकी भी गिरफ्तारी हो गई। पूरी फीस जमा होने के बावजूद वो पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। रिया ने बताया है कि उन्हें कहीं नौकरी तक नहीं मिली। सुशांत की मौत के बाद जांच और जेल 14 जून 2020 में हुई सुशांत की मौत के बाद रिया जांच के घेरे में आ गई थीं। जांच से जुड़े ड्रग मामले में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। रिया कुछ समय जेल में भी रही थीं। वह पहले बता चुकी हैं कि इस पूरे दौर का उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा और उन्हें PTSD हुआ था। बाद में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस रिपोर्ट में रिया को मामले के आरोपों से मुक्त किया गया, जिससे उन्हें कई साल की जांच के बाद राहत मिली। ‘द ट्रेटर्स’ में मलाइका से हुआ विवाद रिया फिलहाल ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में हिस्सा ले रही हैं। शो के दौरान उनका कंटेस्टेंट मलाइका शेरावत से भी तीखा विवाद हुआ। मलाइका के ‘कमबैक’ पर मुनव्वर फारूकी की टिप्पणी के बाद रिया ने उनका बचाव किया था। रिया ने मलाइका से कहा कि मुनव्वर आपके कमबैक पर पॉजिटिव बात कर रहे थे, उन्होंने कुछ गलत तरह नहीं कहा था। इसके बाद मलाइका ने कहा, “ओह, यह तुम्हारा कमबैक है? क्या यह गेम कमबैक के बारे में है? मैं भी कह सकती हूं- ओह रिया, तुम जेल में थीं। तुम्हारे लिए यह बड़ा कमबैक है?” मलाइका वहां से चली गईं, लेकिन रिया चक्रवर्ती उनके इस कमेंट से नाराज हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने भी मलाइका के इस बयान की आलोचना की। रिया ने नाराजगी जाहिर कर कहा था कि मुनव्वर कि जिस बात से मलाइका नाराज हुईं, उन्होंने मुझे उससे भी बुरी बात कह दी।

Continue reading on the app

करण औजला पर कॉन्सर्ट में फैन ने जैकेट फेंकी:गुस्से में सिंगर बोले- तू पागल है क्या; हिम्मत है तो सामने आ

पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए। एडिलेड में हुए उनके लाइव शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी। इससे करण औजला नाराज हो गए और उन्होंने परफॉर्मेंस रोककर फैन को सीधे सामने आने की चुनौती दी। करण ने फैन से कहा तू पागल है क्या? हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और उन्होंने उस फैन की जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ देकर मामले को संभाल लिया। स्टेज पर जैकेट गिरते ही रोका शो करण औजला इन दिनों अपने 'पी-पॉप कल्चर टूर' के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक भीड़ में से किसी ने स्टेज की तरफ जैकेट फेंकी तो इस हरकत से सिंगर चिढ़ गए और उन्होंने गाना रोककर पंजाबी में दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और दर्शकों से जैकेट फेंकने वाले की पहचान करने को कहा। 'हिम्मत है तो सामने आओ', फैन को दी चुनौती नाराज करण औजला ने माइक पर उस फैन को ललकारते हुए कहा, "अगर हिम्मत है तो सामने आओ, देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप के बेटे हो या नहीं।" इसके बाद जब उस व्यक्ति की पहचान हो गई, तो सिंगर ने उससे सीधे सवाल किया कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "तू पागल है क्या?" गुस्सा शांत हुआ तो जैकेट पर दिया ऑटोग्राफ हालांकि, यह तनाव ज्यादा देर तक नहीं रहा। अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद करण औजला शांत हुए और उन्होंने उस शख्स से बात की। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि तुम प्यार में हो या गुस्से में हो, लेकिन ऐसा मत करो प्यारे। मैं यहां तुम्हारा मजाक उड़ाने नहीं आया हूं और मेरा समय बर्बाद मत करो।" इसके बाद उन्होंने उस फैन से जैकेट मांगी और उस पर खुद ऑटोग्राफ करके उसे वापस दे दी। करण औजला का करियर पंजाबी गायक और गीतकार करण औजला (जसकरण सिंह औजला) ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बतौर राइटर की थी। साल 2014 में जस्सी गिल के हिट गाने 'रेंज' से उन्हें बतौर गीतकार पहला बड़ा ब्रेक मिला। लगातार सुपरहिट गाने लिखने की वजह से उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में 'गीतां दी मशीन' (गीतों की मशीन) कहा जाने लगा। साल 2018 में रिलीज हुए गाने 'डोंट वरी' से उन्हें बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद साल 2021 में आई उनकी डेब्यू एलबम 'बी.टी.एफ.यू.' (B.T.F.U.) और 2023 में आई एलबम 'मेकिंग मेमोरीज' ने बिलबोर्ड कनाडाई एल्बम्स चार्ट्स में जगह बनाई। मार्च 2024 में करण औजला ने 'जुनो अवॉर्ड्स' में 'फैन चॉइस अवॉर्ड' जीतकर इतिहास रचा; वे यह कनाडाई म्यूजिक अवॉर्ड जीतने वाले पहले पंजाबी मूल के कलाकार बने। साल 2024 में फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' से उन्हें बॉलीवुड में भी बड़ी सफलता मिली।

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND 2nd Test Day-2 Live: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन विशाल स्कोर की तरफ भारत, मुश्किल में श्रीलंकाई टीम

Sri Lanka vs India, 2nd Test Day-2 Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए खेल के शुरुआती दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली. Mon, 24 Aug 2026 07:14:00 +0530

  Videos
See all

Sawan Last Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार, महादेव की महिमा अपरंपार | Devotees | Temple | Monday #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T02:15:06+00:00

UP 2027 Mission के लिए क्या Akhilesh-Kejriwal में होगा गठबंधन #yt #shorts #headlines #news #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T02:16:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers