Responsive Scrollable Menu

BJP ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर संसद नहीं चलने देने के आरोप लगाये, अनुराग ठाकुर ने की विपक्षी सांसदों के भत्ते काटे जाने की मांग

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत आज गुरुवार को भी हंगामे के साथ हुई , तय एजेंडे के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सदन के बाहर और सदन के अन्दर राम मंदिर दान चोरी और लाठीचार्ज पर अमित शाह के बयान की मांग पर हंगामा किया, लोकसभा में भारी शोर शराबे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया, विपक्ष सरकार पर हमलावर है और सवालों के उत्तर मांग रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बता रहा है।

संसद परिसर में आज फिर विपक्ष ने प्रदर्शन का क्रम जारी रखा, मकर द्वार पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ इकट्ठा हुए, कांग्रेस के सांसदों के हाथ में बड़ा सा बैनर था जिस पर लिखा था “अमित शाह जवाब दो”  वहीं समाजवादी पार्टी के सांसदों के हाथ में राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी से संबंधित पोस्टर थे, जमीन पर रोज की तरह एक दान पात्र रखा था जिसमें चंदा इकट्ठा किया जा रहा था, सभी सांसद भाजपा और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।

बता दें संसद के मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होनी है , एंटी पेपर लीक बिल सहित कुछ बिल चर्चा और हंगामे के बीच पास हो गए तो कुछ बिल विपक्ष के सहयोग और चर्चा के बिना बहुमत के आधार पर पास कर दिए, जबकि अभी कई बिल पेश होना शेष है ऐसे में विपक्ष के हंगामे के चलते संसद नहीं चल पा रही, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद के संचालन में सहयोग के लिए बुधवार को राहुल गांधी से मिले भी थे, उन्होंने अनुरोध किया कि लोकसभा में चर्चा जरूरी है इसलिए विपक्ष का सहयोग जरूरी है लेकिन उन्हें राहुल गांधी की तरफ से कोई सहयोग का वादा नहीं मिला और आज कांग्रेस उसके एजेंडे पर कायम दिखाई दी।

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर बड़ा हमला       

विपक्ष के इस रवैये पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा यह संसद सत्र का तीसरा हफ़्ता है, लेकिन राहुल गांधी सदन में तीन बार भी नहीं दिखे हैं। वे लोकसभा नहीं आते। पेपर लीक विरोधी बिल पर 12 घंटे चली चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी ने बिल पर 12 शब्द भी नहीं बोले जबकि ये बिल युवाओं के भविष्य से जुड़ा था कांग्रेस के पास कोई ऐसा नेता नहीं था जो युवाओं के बिल पर बोल सके? ये कांग्रेस का खोखलापन है इससे उसकी नकारात्मक राजनीति का पता चलता है।

भाजपा का आरोप विपक्ष सदन नहीं चलने देना चाहता 

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए वे सदन को चलने नहीं देते, सदन के बीच में आकर नारे लगाते हैं और वॉकआउट करते हैं। अगर उन्हें सिर्फ़ नारे ही लगाने हैं, तो उन्हें संसद के बाहर ऐसा करना चाहिए। इस समय देश में कहीं बाढ़ आई हुई है, कहीं फसल सूखने का संकट है कहीं कुछ और मुद्दे हैं जिसे दूसरे सांसद उठाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष के सांसद सदन में उन्हें मुद्दे नहीं उठाने देते इसकी मुख्य वजह यह है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां नहीं चाहतीं कि सदन चले।

अनुराग ठाकुर की मांग विपक्षी सांसदों के भत्ते काटे जाएँ 

अनुराग ठाकुर ने कहा जनता ने उन्हें चुनकर इसलिए भेजा है कि वे सदन में उनकी आवाज बने उनके मुद्दे उठायें, यहाँ कई सांसद स्वास्थ्य, शिक्षा और जनता से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है,  भाजपा सांसद ने कहा क्या विपक्ष संसद का उपयोग लोकहित के लिए नहीं करना चाहता? क्या विपक्षी सांसद उन्हें मिलने वाला रोज का डीए अपनी जेब में डालने यहाँ आते हैं? इसलिए इन विपक्षी सांसदों में भत्ते काटे जाने चाहिए क्योंकि ये खुद काम नहीं करते और दूसरों को भी नहीं करने देते।

Continue reading on the app

हज़ारीबाग़ का ये कपल संसाधनों की कमी के बीच कैसे कर रहा है सरकारी नौकरी की तैयारी?

कई बार जी तोड़ मेहनत के बाद परीक्षा दी लेकिन प्रशासन में फैला भ्रष्टाचार और पेपर लीक हर बार सपने को चकनाचूर कर देता है. फिर भी परिवार के लोग इन दोनों की पढ़ाई और तैयारी के लिए एकजुट हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Dhananjaya de Silva का खुलासा, Sri Lanka को टेस्ट क्रिकेट में खली 140 Kmph वाले तेज गेंदबाजों की कमी

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरने की तैयारी कर रही है और इसी बीच कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टीम की तेज गेंदबाजी को लेकर एक अहम कमी की ओर ध्यान दिलाया है। उनका मानना है कि श्रीलंका को ऐसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है जो लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल सकें। मौजूदा समय में टीम के पास इस स्तर की गति वाला केवल एक गेंदबाज है।

धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि वह चाहते हैं कि श्रीलंका के पास कम से कम दो या तीन ऐसे तेज गेंदबाज हों, जिनके पास 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हो। उन्होंने माना कि मौजूदा संसाधनों को देखते हुए असिता फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ही टीम के लिए सबसे उपयुक्त जोड़ी हैं।

असिता फर्नांडो पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। वह करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ अपनी सटीक गेंदबाजी और निरंतरता के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं, लाहिरू कुमारा के पास ज्यादा गति है, लेकिन उनका करियर चोटों से प्रभावित रहा है। 36 टेस्ट मैचों में कुमारा ने 106 विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 36.38 रहा है।

पहले टेस्ट में भी कुमारा का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। गाले में उन्होंने 104 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। इसके बावजूद धनंजय का कहना है कि उपलब्ध विकल्पों में कुमारा ही असिता के साथ सबसे बेहतर तालमेल बनाते हैं।

गौरतलब है कि श्रीलंका के पास दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और मतीशा पथिराना जैसे तेज गेंदबाज भी हैं। हालांकि, चमीरा ने अपना पिछला टेस्ट 2021 में खेला था। चोटों के इतिहास और सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनकी अहमियत को देखते हुए श्रीलंका ने उन्हें मुख्य रूप से छोटे प्रारूपों के लिए संभालकर रखा है। मदुशंका गाले में टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन घरेलू प्रतियोगिता में खेलने के लिए उन्हें टीम से बाहर किया गया था।

धनंजय ने यह भी कहा कि श्रीलंका के तेज गेंदबाजों में आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले 15 वर्षों में श्रीलंका की धरती पर केवल नुवान प्रदीप ने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ छह विकेट लिए थे। इसके मुकाबले विदेशी तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका में 14 बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

बता दें कि धनंजय की कप्तानी में श्रीलंका ने घरेलू मुकाबलों में भी दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की नीति अपनाई है। उनका मानना है कि अगर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज घरेलू परिस्थितियों में विकेट लेना सीख जाते हैं तो विदेशों में भी उनका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। उनका कहना है कि टीम को तेज गेंदबाजी के विकल्प बढ़ाने पर जल्द काम करना होगा और आने वाले समय में ऐसे गेंदबाज तैयार करने होंगे।
Sun, 23 Aug 2026 21:41:00 +0530

  Videos
See all

Delhi News | 15 साल का बच्चा नाले में गिरकर लापता | Delhi Latest News | Delhi Jasola News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T16:17:14+00:00

Rubika Liyaquat Live | Garjana | बीच डिबेट में Radhika Khera पर क्यों गुस्सा हो गए तहसीन पूनावाला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T16:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers