#shorts DNA: रांची में छात्रों और पुलिस के बीच में भिड़ंत | DNA Analysis | DNA with Rahul Sinha
#shorts DNA: रांची में छात्रों और पुलिस के बीच में भिड़ंत | DNA Analysis | DNA with Rahul Sinha #DNA #DNAAnalysis #DNAwithRahulSinha #zeenews #breakingnews #viralshorts #viral #viralvideo #ZeeNews #ZeeShorts #shorts #shortvideo #trending #breakingnews #zeenews #2026short #viralnews #shockingnews #hindinews #trendingnews #Latestnews #hindinews About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Odisha Flood: प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से राहत, IMD ने भारी बारिश का जताया अनुमान
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में शुक्रवार को सुधार के संकेत दिखे, क्योंकि अधिक बारिश नहीं होने के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। सुधरे हालात से राज्य सरकार को राहत कार्य तेज करने में मदद मिली। हालांकि, यह राहत ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार से 27 अगस्त तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान तटीय और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि ये क्षेत्र इस साल पहले ही दो बार बाढ़ का सामना कर चुके हैं। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बचाव एवं राहत अभियान चुनौतीपूर्ण रहा, जहां 13.44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
सुंदरगढ़ जिले को भी शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची में शामिल किया गया। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने का रुख देखा गया और वे खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इसके अनुसार, 880 राहत केंद्रों में 4,87,350 लोगों को आश्रय दिया गया है।
एसआरसी राजेश पी. पाटिल ने कहा, सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य जारी हैं तथा स्थिति पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), अग्निशमन सेवा, पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मियों की 126 बचाव टीमें तैनात की गई हैं। राज्य सरकार ने बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए 93 चिकित्सा सहायता दल भी तैनात किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Zee News
prabhasakshi







