Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain: अगस्त की औसत बारिश का आंकड़ा पार, सप्ताहांत में IMD का मध्यम वर्षा अनुमान

दिल्ली ने अगस्त महीने में होने वाली अपनी औसत बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है, जहां सफदरजंग वेधशाला ने महीने के शुरुआती 21 दिनों में ही 235.3 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की है। इस सप्ताहांत के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि दिल्ली ने महीने की शुरुआत में ही अगस्त की अपनी औसत बारिश (233.1 मिलीमीटर) के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि, बाद में आंकड़ों की प्रविष्टि में हुई एक गलती के कारण एक निश्चित तारीख के आंकड़ों में संशोधन किया गया, जिसके बाद पाया गया कि दिल्ली उस समय औसत मासिक स्तर से नीचे थी। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वेधशाला-वार आंकड़ों के अनुसार, पालम में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। वहीं, लोधी रोड में तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक यानी 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आया नगर में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को रात में बहुत हल्की बारिश और शनिवार को मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक यानी 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था, जबकि लोधी रोड में यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक यानी 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आया नगर में यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक यानी 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम पांच बजे 111 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Continue reading on the app

BRICS सम्मेलन: Jaipur Declaration को मिली मंजूरी, पर्यटन सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ‘जयपुर घोषणापत्र’ को मंजूर दी गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक में ब्रिक्स के नौ सदस्य देशों के पर्यटन मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने भाग लिया।

‘जयपुर घोषणापत्र’ में भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स पर्यटन कार्यबल द्वारा किए गए कामों का उल्लेख है, जिसमें कृत्रिम मेधा (एआई), पर्यटन, कौशल विकास और क्षमता विकास समेत चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की यात्रा में पर्यटन अहम भूमिका निभाएगा और कस्बों, गांवों तथा दूर-दराज के इलाकों में आर्थिक विकास व रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। बैठक के दौरान भारत ने ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।

प्रतिनिधियों का शनिवार को हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किले के दौरे का कार्यक्रम है।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: शोरिफुल इस्लाम के आगे थर-थर कांपे कंगारू, 7 विकेट लेकर लिया मिचेल स्टार्क से बदला

Shoriful Islam vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के पेसर शोरिफुल इस्लाम ने अपनी घातक गेंदबाजी से तबाही मचा दी. शोरिफुल इस्लाम ने दमदार बॉलिंग से ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों का शिकार किया. यही कारण है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 210 रन बनाकर सिमट गई. Sun, 23 Aug 2026 09:03:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video | टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, CCTV में खुलासा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T04:17:00+00:00

BJP Meeting Updates |अब इलेक्शन मोड में बीजेपी. संगठन पर आज महामंथन | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T04:16:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers