Madhur Knit Crafts IPO 24 अगस्त को खुलेगा, 95 से 100 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड
कपड़ा कंपनी मधुर निट क्राफ्ट्स लिमिटेड का 53.28 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 अगस्त को खुलेगा। कंपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और सौर पैनल में निवेश के लिए यह पूंजी जुटाना चाहती है। कंपनी का आईपीओ 27 अगस्त को बंद होगा।
इसके लिए प्रति शेयर 95-100 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है। कंपनी का अपने शेयर एनएसई इमर्ज मंच पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। आईपीओ के तहत 53.28 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।
आवेदन के लिए न्यूनतम 1,200 शेयरों का लॉट तय किया गया है, जबकि 2.66 लाख शेयर बाजार निर्माताओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। मधुर निट क्राफ्ट्स आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 20.85 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और 15.92 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए करेगी। इसके अलावा, 3.68 करोड़ रुपये सौर पैनल खरीदने पर खर्च किए जाएंगे।
शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों और निर्गम से जुड़े खर्चों के लिए किया जाएगा। मधुर निट क्राफ्ट्स के प्रबंध निदेशक अरुण गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रस्तावित आईपीओ हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे हमारी कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने, वित्तीय स्थिति मजबूत करने और विनिर्माण क्षमताओं में आगे निवेश करने में मदद मिलेगी।
#shorts : राहुल ने ऐसा क्या कहा कि प्रियंका की छूट पड़ी हंसी! #parliamentsession
#shorts : राहुल ने ऐसा क्या कहा कि प्रियंका की छूट पड़ी हंसी! #parliamentsession #PriyankaGandhi #RahulGandhi #LokSabha #Parliament #ViralMoment #PoliticalHumor #Congress #SansadTV #IndianPolitics #TrendingShorts #shorts #zeenews #ZeeNews #ZeeShorts #shorts #shortvideo #trending #breakingnews #zeenews #2026short #viralnews #shockingnews #hindinews #trendingnews #Latestnews #hindinews About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Zee News









