Arjun Rampal Marriage: 53 की उम्र में अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी! 8 साल के रिश्ते के बाद गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की रजिस्टर्ड मैरिज
Arjun Rampal Marriage: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी रचाई है। दोनों ने गोवा में अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में मैरिज रजिस्ट्रेशन की फॉर्मैलिटीज पूरी कीं।
अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों 2018 से साथ हैं और इस दौरान अपने परिवार को भी आगे बढ़ाया। अब शादी के रजिस्ट्रेशन के साथ दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं।
गोवा में की शादी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन रामपाल ने गोवा के बारदेज इलाके में स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसी के साथ गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ उनका रिश्ता अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बदल गया है।
कपल ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक प्राइवेट रखा है। ऐसे में शादी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है।
पॉडकास्ट पर खुद किया था सगाई का खुलासा
शादी से पहले अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की सगाई की खबर भी काफी चर्चा में रही थी। अर्जुन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान बताया था कि दोनों सगाई कर चुके हैं।
पॉडकास्ट के ट्रेलर में रिया ने इस कपल को बधाई भी दी थी। बातचीत के दौरान गैब्रिएला ने प्यार और रिश्तों पर अपनी राय साझा की थी। इसी दौरान अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि शुरुआत में वह गैब्रिएला की खूबसूरती से प्रभावित हुए थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि रिश्ते में आकर्षण से कहीं ज्यादा चीजें मायने रखती हैं।
जब गैब्रिएला ने शादी की संभावना को लेकर कहा था कि अभी दोनों शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन भविष्य में कुछ भी हो सकता है, तभी अर्जुन ने खुलासा किया था कि “हम सगाई कर चुके हैं।”
2018 से साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस 2018 से एक-दूसरे के साथ हैं। गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। दोनों ने अपने रिश्ते के दौरान एक-दूसरे का साथ देते हुए परिवार भी बनाया।
कपल के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे एरिक का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे अराव का जन्म 2023 में हुआ। अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं।
गैब्रिएला ने कई मौकों पर काम, क्रिएटिव करियर और मदरहुड के बीच संतुलन बनाने को लेकर भी बात की है।
अर्जुन रामपाल की पहली शादी और दो बेटियां
गैब्रिएला से रिश्ते से पहले अर्जुन रामपाल की शादी पूर्व सुपरमॉडल और इंडस्ट्रियलिस्ट मेहर जेसिया से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं- माहिका और मायरा।
2018 में अर्जुन और मेहर ने अलग होने का फैसला लिया था। दोनों ने उस समय अपने रिश्ते को खत्म करने के फैसले को आपसी सहमति और सम्मान पर आधारित बताया था। 2019 में दोनों का तलाक आधिकारिक रूप से पूरा हुआ।
अर्जुन अपनी एक्स वाइफ मेहर जेसिया के साथ मिलकर दोनों बेटियों को-पैरेंटिंग करते हैं।
Kareena Kapoor Pregnancy Truth: करीना कपूर का बेबी बंप या कुछ और? तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों का खुला सस्पेंस!
Kareena Kapoor Pregnancy Truth: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं छाई हैं। शुक्रवार को उन्हें मुंबई में एक जिम के बाहर देखा गया जहां लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया। सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें आग की तरह फैल गईं। लेकिन अब इन रूमर्स पर ब्रेक लग गया है क्योंकि एक्ट्रेस की टीम ने पूरी सच्चाई बता दी है।
वायरल वीडियो से शुरू हुई तीसरे बच्चे की चर्चा
हाल ही में करीना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ कार की ओर जाती दिखाई दे रही थीं। वीडियो में एक सदस्य उन्हें कैमरों से बचाने के लिए छाते का इस्तेमाल करता नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक को प्रेग्नेंसी से जोड़ना शुरू कर दिया था।
करीना को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ नजर आईं और कुछ समय के लिए फोटोग्राफर्स से बचाने के लिए उनके ऊपर छाता भी किया गया। इसी दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ लगा। इसके बाद इंटरनेट पर सवाल उठने लगे कि क्या करीना और सैफ अली खान अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
करीना की प्रेंग्नेंसी रूमर्स पर टीम ने दिया जवाब
अब अभिनेत्री की टीम ने इन तमाम अटकलों पर जवाब दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, करीबी सूत्रों ने करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्रों ने कहा- "करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं... ये खबरें झूठी हैं।" एक और सोर्स ने कहा, "यह बस पास्ता, पिज़्ज़ा, छुट्टियों और खराब कैमरा एंगल का नतीजा है।"
Is Kareena Kapoor Khan Pregnant & expecting 3rd Child? pic.twitter.com/lr1PxeSzW4
— Rosy (@rose_k01) August 21, 2026
परिवार के साथ बीच हॉलिडे से लौटी हैं करीना
करीना और सैफ हाल ही में अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ बीच वेकेशन से लौटे हैं। यह ट्रिप सैफ अली खान के जन्मदिन के आसपास आयोजित की गई थी। सैफ ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया।
इस फैमिली हॉलिडे की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं। परिवार ने इस दौरान क्वालिटी टाइम बिताया।
तीसरा बच्चा नहीं चाहतीं करीना कपूर
करीना कपूर इससे पहले भी परिवार बढ़ाने को लेकर अपनी राय खुलकर जाहिर कर चुकी हैं। Vogue को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सैफ से साफ तौर पर कहा है कि वह आगे और बच्चे नहीं चाहतीं।
करीना ने सैफ के चार बच्चों के पिता होने का जिक्र करते हुए परिवार और बच्चों के साथ उनके रिश्ते की भी बात की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों अपने काम और बच्चों के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।
सैफ अली खान के करीना से दो बेटे हैं, जबकि उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। उस रिश्ते से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।
2012 में हुई थी करीना-सैफ की शादी
करीना कपूर और सैफ अली खान ने कई साल तक डेट करने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों ने मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
शादी के करीब चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को उनके पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर जेह अली खान का जन्म हुआ।
दोनों कलाकारों ने अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर हमेशा सावधानी बरती है, हालांकि वे समय-समय पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








