Responsive Scrollable Menu

Bengaluru में कार से 9 करोड़ Cash जब्त, Income Tax विभाग ने एक को हिरासत में लिया

कर्नाटक की बेंगलुरु शहर पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान में एक कार से नौ करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह नकदी कार के जरिये बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, मामले के सिलसिले में सचिन (42) नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन की पुलिस टीम ने 18 अगस्त को यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, केरलम के पंजीकरण संख्या वाली एक कार बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर की ओर जा रही थी और उसमें अवैध रूप से नकदी ले जाई जा रही थी।

आयकर विभाग की इकाई-22, बेंगलुरु के उपनिदेशक जगदीश से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने 18 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे होसुर रोड पर बेटल टोल से कुछ ही दूरी पर एक सिग्नल पर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन को थाने लाया गया और उसमें सवार दो लोगों को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड के पुलिस उपायुक्त एम. नारायण के अनुसार, वाहन की विस्तृत जांच में उसके अंदर छिपाकर रखी गई नौ करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई।

हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसका संबंध तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित सिंधु ज्वेलर्स से बताया जा रहा है। नारायण ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने पूछताछ के लिए सचिन को हिरासत में ले लिया है।

Continue reading on the app

क्या शेयर बाजार में तूफानी तेजी आने वाली है? JPMorgan ने दिया Nifty को 27000 का टारगेट, बुल केस और बीयर केस में ये है अनुमान

ब्रोकरेज फर्म का कहना है वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का अर्निंग्स सीजन उम्मीद से बेहतर रहा। पहली तिमाही में MSCI इंडिया कंपनियों का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ा,जबकि टैक्स के बाद मुनाफा 16 फीसदी बढ़ा। अर्निंग्स भी उम्मीद से बेहतर रही। लगभग 58 प्रतिशत MSCI इंडिया कंपनियों की अर्निंग्स उम्मीद से बेहतर रहीं,जबकि 24 प्रतिशत कंपनियां अनुमानों पर खरी नहीं उतर पाईं

Continue reading on the app

  Sports

Zolani Tete: कौन थे बॉक्सर जोलानी टेटे, जो 11 सेकेंड में बन गए चैंपियन? घर के बाहर गोली मारकर हुई हत्या

हत्या और लूटपाट जैसे अपराधों के बेतहाशा मामलों के लिए कुख्यात साउथ अफ्रीका में इतने मशहूर खिलाड़ी के मर्डर से सनसनी फैल गई है. हत्या की क्या वजह थी, ये अभी तक पता नहीं चला है. Sat, 22 Aug 2026 23:31:29 +0530

  Videos
See all

Kashmir Tourism: विदेशी टूरिज्म को मात दे रहा कश्मीर, गुलजार हुईं खूबसूरत वादियां! Kashmir Valley #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:30:18+00:00

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के स्कूलों में पढ़ाई पर Reels भारी? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers