Karnataka के Haveri में अंजनेय मंदिर में पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक के हावेरी जिले में एक मंदिर में कथित तौर पर पेशाब करने के लिए 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिग्गांव शहर में हुई, जिसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जाफर अंजनेय मंदिर में कथित तौर पर घुसा और बाद में परिसर में पेशाब किया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और इस कृत्य के बारे में उससे पूछताछ की। घटना के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
पुलिस ने इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि जाफर पहले अक्सर मंदिर परिसर के आसपास सोया करता था, लेकिन इसको लेकर किसी ने कभी आपत्ति नहीं जताई थी।
पुलिस ने बताया कि उसके इस कृत्य के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
असम में बाढ़ में घायल हथिनी 'जॉयमोती' को मिला नया जीवन, इलाज के लिए वंतारा किया गया एयरलिफ्ट
जॉयमोती नाम की 53 साल की मादा हाथी, जो जुलाई के दूसरे हफ्ते में नागालैंड और असम में आई बाढ़ के पानी में बह गई थी, को अब गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा ले जाया जा रहा है। संगठन ने शुक्रवार को बताया कि हाथी को तुरंत और विशेषज्ञ पशु चिकित्सा इलाज की जरूरत है, इसलिए उसे एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol








