Rashtrapati Bhavan ने चेंज ऑफ गार्ड समारोह रद्द करने का फैसला वापस लिया, बांग्लादेश PM के दौरे पर सस्पेंस
राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को जारी अपने उस बयान को वापस ले लिया जिसमें बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के स्वागत समारोह से जुड़ी पूर्ण तैयारियों के लिए शनिवार के ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह को रद्द करने की घोषणा की गई थी। इससे इस उच्च स्तरीय दौरे को लेकर नए तरह का असमंजस पैदा हो गया है। पहले बयान में कहा गया था कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में कल शनिवार को होने वाला ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह(सुरक्षा गार्ड को बदले जाने से जुड़ा सैन्य कार्यक्रम) अब नहीं होगा, क्योंकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के औपचारिक स्वागत के लिए पूर्ण अभ्यास किया जाना है।
इस सूचना को वापस लिए जाने से 12-13 सितंबर को होने वाले ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन से पहले नयी दिल्ली और ढाका के बीच जारी कूटनीतिक तनाव उजागर हो गया है। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की हालिया मांग को लेकर दोनों देशों के संबंधों में तनाव बना हुआ है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नए बयान में कहा गया, ‘‘कल शनिवार को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा, इस विषय पर 21 अगस्त, 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति वापस ली जाती है।’’ यह बयान उस सूचना के करीब एक घंटे बाद आया, जिसमें राष्ट्रपति भवन ने बताया था कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह के पूर्ण अभ्यास के कारण साप्ताहिक ‘चेंज ऑफ गार्ड समारोह’ नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Siliguri में कहा- बिना सुरक्षित सीमाओं के भारत नहीं रह सकता सुरक्षित
इस घटनाक्रम से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित नयी दिल्ली दौरे को लेकर कूटनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है। यह अनिश्चितता दोनों पड़ोसी देशों के बीच हालिया तनाव के कारण है, जो ढाका की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग किए जाने से पैदा हुई है। ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का भारत दौरा प्रस्तावित है।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए
इससे पहले मंगलवार को, भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका में बांग्लादेशी व्यापारिक नेताओं और भारत से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रहमान की यात्रा को ‘यादगार’ बनाना चाहते हैं। त्रिवेदी ने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने बस एक बात कही है।
हमें मिलना चाहिए।’’ सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस को बृहस्पतिवार को दिए गए एक साक्षात्कार में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा था कि जब तक ‘आपसी भरोसे’ का माहौल नहीं बन जाता और नयी दिल्ली की ओर से ‘सम्मानजनक आमंत्रण’ नहीं मिलता, तब तक रहमान के शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना ‘बहुत कम’ है।
Thar CCTV Viral Video: थार चलानी आती नही तो चलाते क्यों हो...खाड़ी गाड़ी का कबाड़ #shorts #thar
Thar CCTV Viral Video: थार चलानी आती नही तो चलाते क्यों हो...खाड़ी गाड़ी का कबाड़ #shorts #thar #TharAccident #RoadAccident #ScooterAccident #BreakingNews #ViralVideo #AccidentNews #HindiNews #SpeedingCar #RoadSafety #RecklessDriving #Thar #NewsUpdate About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Zee News








