Responsive Scrollable Menu

हरियाणा के सांसद के बयान पर पंजाब में बवाल:दीपेंद्र हुड्‌डा ने सिख विरोधी दंगों के दोषी को देश का 'रोल मॉडल' बताया; कल मौत हुई थी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बेटे व सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के निधन के बाद उन्हें देश के लिए मिसाल बताया। दीपेंद्र हुड्‌डा के इस बयान पर पंजाब में राजनीति में बवाल मच गया। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्‌डा का ये बयान कांग्रेस की मानसिकता दिखा रहा है। उधर, दंगा पीड़ितों के केस लड़ने वाले एडवोकेट एचएस फुल्का व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी कांग्रेस पार्टी को सिख विरोधी बताया। नेताओं ने कहा कि सिखों के प्रति कांग्रेस के मन में आज भी नफरत है। जिस व्यक्ति को कोर्ट ने सिख दंगों का दोषी करार दिया था, उसे कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी व देश के लिए मिसाल यानी रोल मॉडल बता रहे हैं। पहले जानिए दीपेंद्र हुड्‌डा ने क्या कहा … हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा गुरुवार को सज्जन कुमार के दिल्ली स्थित घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा- देश के राजनीतिक क्षितिज पर ऐसी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति संभव नहीं हो सकती। सज्जन कुमार जी न सिर्फ दिल्ली, दिल्ली देहात बल्कि पूरे उत्तर भारत की ऐसी शख्सियत थे जिनका लोगों से जो जुड़ाव था, वह एक मिसाल हैं। हमारे पूरे देश में उनकी मिसाल दी जाती है। वह किस तरीके से लोगों के सुख-दुख को निभाने वाले थे और दिल्ली के विकास में जो उनका योगदान रहा है, वह आज तक याद किया जाता है तथा उसके उदाहरण दिए जाते हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कसा तंज मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर सिख विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिखों के कत्लेआम के दोषी सज्जन कुमार को कांग्रेस द्वारा रोल मॉडल बताना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अदालतों से सजा पाए व्यक्ति के निधन पर कांग्रेस नेताओं का दुख जताना उनकी सोच को उजागर करता है। सिरसा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस की पुरानी भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिखों के हत्यारों का साथ देना कांग्रेस की सोच का हिस्सा रहा है और भविष्य में पार्टी ऐसे लोगों को भी अपने साथ जोड़ सकती है। एच.एस. फुल्का बोले- पहले पदों से नवाजा, अब रोल-मॉडल बता रहे एच.एस. फुल्का ने कहा कि 1984 के सिख नरसंहार के दोषी सज्जन कुमार को कांग्रेस द्वारा रोल मॉडल बताना शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सज्जन कुमार समेत कई आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया और उन्हें पदों से नवाजा। फुल्का ने कहा कि सज्जन कुमार के खिलाफ कार्रवाई में भी लंबे समय तक अड़चनें डाली गईं। उनके मुताबिक, कांग्रेस की सोच आज भी नहीं बदली और पार्टी ऐसे लोगों को ही अपना नेतृत्व व रोल मॉडल मान रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया बोले-पंजाब कांग्रेस भी रुख साफ करे बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस से सज्जन कुमार को लेकर अपना रुख साफ करने की मांग की। कहा कि अगर कांग्रेस नेता उन्हें रोल मॉडल मानते हैं तो पंजाब कांग्रेस के नेताओं को भी अपनी स्थिति बतानी चाहिए। उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा से पूछा कि क्या वे हुड्डा के बयान से सहमत हैं और क्या अंतिम रस्मों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस अब भी सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर जैसे नेताओं के साए से बाहर नहीं निकल पाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए कि सज्जन कुमार उनके लिए भी रोल मॉडल हैं या नहीं। -------------------------- यह भी पढ़ें- 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी की मौत:तिहाड़ जेल में दम तोड़ा, उम्रकैद हुई थी; दंगा पीड़ित बोले- फांसी से मरना चाहिए था साल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में में लाया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Silver Rate Today: 14000 रुपये महंगी हुई चांदी, जानिये यूपी-बिहार में क्या रहा सिल्वर रेट

Silver Rate Today: आज बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है। बीते तीन दिनों में चांदी का भाव 14000 रुपये महंगा हो गया है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,46,920 रुपये रहा और इसमें 3980 रुपये की तेजी रही।

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Ramdev Baba News: रामदेव पर ये क्या बोलने लगे बृजभूषण ? #babaramdev #brijbhushansharansingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:21:35+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers