Responsive Scrollable Menu

ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने गौरव खन्ना को तलाक देने के मामले में आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा है। ओरी (ओरहान आवत्रामाणि) ने आकांक्षा चमोला को 'आस्तीन का सांप' कहा है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा अपने पति गौरव के नाम का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज और रीच बढ़ाने के लिए कर रही हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक शो में आकांक्षा ने गौरव से 18 महीने से अलग रहने और तलाक लेने का खुलासा किया था। ओरी बोले- गौरव का नाम इस्तेमाल कर व्यूज बढ़ा रहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या आकांक्षा चमोला और शगुन पांडे मिलकर गौरव खन्ना की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ओरी ने लिखा कि आकांक्षा सिर्फ गौरव का नाम इस्तेमाल कर रही हैं। ओरी ने बताया कि शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के दौरान उन्होंने केप टाउन में एक महीने तक गौरव के साथ वैनिटी वैन शेयर की थी। उस वक्त तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि गौरव शादीशुदा हैं, क्योंकि वे अपने निजी जीवन को काम से अलग रखते हैं। आकांक्षा को बताया 'आस्तीन का सांप' ओरी ने अपने कमेंट में आकांक्षा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि किसी अच्छे और सीधे इंसान की परीक्षा लेना और उसका फायदा उठाना गलत बात है। ओरी ने आगे लिखा, "यह लड़की आस्तीन का सांप है।" उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा तलाक की बात को पब्लिसिटी का जरिया बना रही हैं, जिससे गौरव की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। शो में आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वे दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी रूप से अलग हो जाएंगे। इसके अलावा आकांक्षा ने शो में खुद के 'बायसेक्सुअल' होने की बात भी कबूली थी। इस दौरान गौरव खन्ना ने पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी है। एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे पैसे कैसे कमाते हैं। एक पॉडकास्ट में ओरी ने बताया कि ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड कंटेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया है। उन्होंने एक रील के लिए 76 लाख रुपए तक लेने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा, ओरी प्राइवेट इवेंट्स में शामिल होने के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। कौन हैं ओरहान अवत्रामानी? ओरी को पहली बार अंबानी परिवार के कार्यक्रमों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ वैकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और इंडस्ट्री के अन्य बड़े सितारों के साथ देखे जाते हैं। ओरी ने अब तक बॉलीवुड के कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में अपनी मौजूदगी से एक खास जगह बना ली है। वे अक्सर अपने क्रिप्टिक जवाबों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें 'गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया':आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

धर्मेंद्र के निधन के बाद कमबैक पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान- 'फिल्मी गानों पर डांस करती तो खूब पैसा छापती'

धर्मेंद्र से शादी करने के बाद हेमा मालिनी ने सिनेमा के लिए काम करना बंद कर दिया था. हालांकि, वे फिल्म निर्देशन, टीवी शोज और स्टेज परफॉर्मेंस के जरिये खुद को कला से जोड़े रहीं और राजनीति में भी खूब नाम कमाया. अब जब धर्मेंद्र नहीं हैं, तो क्या वे हिंदी सिनेमा में कमबैक करेंगी? दिग्गज हीरोइन ने इस सवाल का बड़ा सहज जवाब दिया.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में करियर बचाना है तो IPL में कप्तानी भूल जाओ… किसने दी ऋषभ पंत को ऐसी सलाह?

ऋषभ पंत के लिए IPL में कप्तानी अच्छी साबित नहीं हुई है, चाहे वो दिल्ली कैपिटल्स में हो या लखनऊ सुपर जायंट्स में. अब एक बार फिर दिल्ली में वापसी के बाद उनको कप्तान बनाए जाने की अटकलें चल रही हैं. Sat, 22 Aug 2026 02:20:07 +0530

  Videos
See all

A ‘new phase’ of the Iran War as US raises economic pressure | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:45:32+00:00

Why this UK town wants migrants to move in. #Greenock #Scotland #Immigration #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers