Baba Ramdev Health Tips: सिर्फ 7 दिन में बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन, बाबा रामदेव द्वारा बताई गई इन चीजों को खाना शुरू कर दें
Baba Ramdev Health Tips: हीमोग्लोबिन हर इंसान के शरीर में होता है. इसकी सही मात्रा होना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इसका संबंध सीधा खून और ब्रेन से होता है. सही मात्रा में हीमोग्लोबिन होता है तो शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई सही से होती है. ये रेड ब्लड सेल्स यानी RBC's को बनाता है. पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन होता है तो शरीर में थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं नहीं होती हैं. भारत में यह समस्या महिलाओं में ज्यादा होती है. आयरन कम मिलने से शरीर हीमोग्लोबिन को नहीं बना पाता है. औसतन पुरुषों में 13.8 से 17.2 g/dL हीमोग्लोबिन होना चाहिए, जबकि महिलाओं में 12.1 से 15.1 g/dL और बच्चों में 11 से 16 g/dL हीमोग्लोबिन जरूरी माना जाता है. इससे कम हो तो इंसान की स्थिति गंभीर हो सकती है और उसे बीमारियां हो सकती है. योगाचार्य रामदेव इसे बढ़ाने के लिए डाइट में बदलाव करने की सलाह देत हैं. उन्होंने कुछ चीजों के बारे में बताया है जिन्हें खाने से सिर्फ 7 दिनों के अंदर ही हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाया जा सकता है.
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के देसी नुस्खे
1.गाजर-चुकंदर और अनार का रस
बाबा रामदेव बताते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपका हीमोग्लोबिन 7 से 14 तक पहुंच जाए तो इसके लिए आपको गाजर-चुकंदर और अनार का ताजा रस निकालकर रोजाना पीना चाहिए. इन तीनों चीजों में शक्तिशाली गुण होते हैं. ये हीमोग्लोबिन को जल्दी बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा
2.लेमनग्रास का जूस
आयुर्वेदिक उपायों में लेमनग्रास को भी खास माना जाता है. खून की कमी को दूर करने के लिए आप इसे भी ले सकते हैं. लेमनग्रास का रस हीमोग्लोबिन के लेवल को इंक्रीज कर सकता है. इस जूस को बनाने के लिए आपको लेमनग्रास के साथ एलोवेरा भी मिलाना चाहिए. इसे भी आप अपनी डाइट में शामिल करें और 7 दिनों में अंतर देखें.
3.गन्ने का रस
गर्मियों में शौक से पिया जाने वाला गन्ने का रस हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है. ये एक सस्ता और फायदेमंद उपाय है. बताया जाता है कि गन्ने का रस पीना हमारे शरीर के लिए टॉनिक की तरह है. इस जूस को पीने से लिवर की सेहत भी अच्छी रहती है और जिसे पीलिया होता है, उन्हें तो ज्यादा से ज्यादा इस जूस को पीना चाहिए.
4.अंजीर और खजूर
अंजीर और खजूर भी खून को बढ़ाने में मदद करते हैं. इनमें आयरन भर-भर कर पाया जाता है. आपको इन दोनों चीजों को नियमित रूप से खाना चाहिए. एनीमिया से बचने के लिए भी अंजीर और खजूर का सेवन लाभदायक माना जाता है. अगर आप इसके साथ मुनक्का खाते हैं तो आपको और भी ज्यादा लाभ होगा. मुनक्के का पानी खाली पेट पीना चाहिए.
5.शकरकंद खाएं
सर्दियों में शकरकंद खा सकते हैं. इसे खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है. यह एक फायदेमंद सब्जी है. शकरकंद खाने से पाचन तंत्र भी सुधरता है. इसे आप उबालकर या फिर आग में सेक कर खा सकते हैं. शकरकंद के ऊपर नींबू डालकर खाने से इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं.
इन बातों का ख्याल रखें
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सिर्फ जूस या फलों पर निर्भर रहना सही नहीं होता है. आपको अपनी डाइट में आयरन के साथ-साथ विटामिन-सी, फोलेट और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्वों को भी शामिल करना चाहिए. पालक, काले चने, दाल, सोयाबीन, तिल और हरी सब्जियां आयरन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. आयरन युक्त भोजन के साथ नींबू या आंवला लेने से आयरन के अवशोषण में मदद मिल सकती है. वहीं, खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: क्या योगा करने से शुगर कंट्रोल कर सकते हैं? स्वामी रामदेव ने बताए असरदार योगासन और फायदे
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
IOCL बॉटलिंग प्लांट में ‘मॉक ड्रिल’: केमिकल रिसाव और आग लगने पर NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभ्यास
Malda IOCL Bottling Plant Mock Drill: मालदा जिले के नारायणपुर स्थित इंडियन ऑयल (IOCL) के बॉटलिंग प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने पर मॉक ड्रिल का आयोजन. NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस ने परखी तैयारियां.
The post IOCL बॉटलिंग प्लांट में ‘मॉक ड्रिल’: केमिकल रिसाव और आग लगने पर NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभ्यास appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24






