100 करोड़ पार पहुंची DC, बॉक्स ऑफिस पर 2 वीक में मचा तहलका, लोकेश कनगराज की डेब्यू फिल्म में ऐसा क्या?
DC Movie Box Office Collection: फिल्ममेकर लोकेश कनगराज की एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘DC’ ने 2 हफ्तों में दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में लोकेश के साथ वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Sourav Das पहुंचे Delhi High Court, निजी पता उजागर करने पर कार्रवाई की मांग
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रवक्ता सौरव दास ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर उनके घर का पता सार्वजनिक करने के लिए टिप्पणीकार अभिजीत अय्यर मित्रा और कई अन्य लॉ पोर्टल व मीडिया मंचों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। दास ने याचिका में अपनी निजता, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार की रक्षा की मांग की है, साथ ही निजता के अधिकारों के कथित उल्लंघन के लिए हर्जाना भी मांगा है। याचिकाकर्ता ने अय्यर, कई लॉ पोर्टल और ‘एक्स’, गूगल व मीडिया मंचों के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य व्यादेश का अनुरोध किया है, ताकि वे उनके घर का विवरण प्रकाशित, प्रसारित या उजागर न कर सकें।
साथ ही, उन्होंने इन मंचों को ऐसे विवरण वाले वीडियो और पोस्ट हटाने और उन तक जनता की पहुंच बंद करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। याचिका में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ और गूगल को ऐसी जानकारी उजागर करने वाली सामग्री को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई। दास ने अपनी याचिका में कहा कि वह पिछले साल से यहां ग्रेटर कैलाश में एक किराए के कमरे में रह रहे हैं और प्रतिवादियों ने गैर-कानूनी तरीके से उनके घर का पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण - उनकी पृष्ठभूमि, माता-पिता की जानकारी - पता लगाए, रिकॉर्ड किए, प्रकाशित किए और बार-बार प्रसारित किये।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रतिवादियों ने उस साझा रिहायशी परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया, उसके अंदर के हिस्से को रिकॉर्ड किया और उस फुटेज को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रकाशित किया। दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि अपने पत्रकारिता के काम, जनहित में किए गए खुलासों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें पहले भी धमकियों और दुश्मनी का सामना करना पड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








