Responsive Scrollable Menu

करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं? बेबी बंप संग वायरल वीडियो, क्या सैफ अली खान संग प्लान किया 3rd बच्चा?

Kareena Kapoor third baby news?: हाल ही में एक वायरल वीडियो में पेट उभरा दिखने के बाद करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें लग रही हैं। जिसके बाद से फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी है।

Continue reading on the app

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखें आगे हो सकती हैं:अफगानी बोर्ड ने BCCI को 11, 13 और 14 सितंबर का प्रस्ताव भेजा, अंतिम फैसला बाकी

अफगानिस्तान और भारत के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखें बदली जा सकती हैं। इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी शेड्यूल बदलने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है। पहले ये मैच पहले 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे। अब BCCI को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव मिला है। सभी मैच नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में होने हैं। 11, 13 और 14 सितंबर को मैच का प्रस्ताव ACB ने BCCI के सामने यह प्रस्ताव अपने स्टेकहोल्डर्स के कहने पर रखा है। उसका कहना है कि बदली तारीखों पर मैच कराने से दर्शकों की संख्या और स्टेडियम में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। पहली बार अफगानिस्तान भारत के खिलाफ बाइलैटलर सीरीज की मेजबानी करेगा, हालांकि सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। बांग्लादेश दौरा टल सकता है, BCCI के प्रस्ताव मानने की उम्मीद अफगानी बोर्ड के अधिकारियों को उम्मीद है कि BCCI यह प्रपोजल स्वीकार कर सकता है। क्योंकि, टीम इंडिया के बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 27 अगस्त को खत्म होगी। जबकि एशियन गेम्स 24 सितंबर से शुरू होंगे। इन दोनों आयोजनों के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है। तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं दोनों देश जून में भारत ने अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। तब दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारत और अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके होंगे। पहले की तारीखों का ऐलान करते समय BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था- ‘हमने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी, जिसमें टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। इस टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी होंगी।’ ----------------------------------------------- टीम इंडिया के शेड्यूल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है; BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है। भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन सीरीज को बाद में सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

42 मिनट और 22 गेंद… स्टार्क ने चुटकियों में बांग्लादेश की आधी टीम की ढेर, 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने 22 गेंदों में अपना 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. Sat, 22 Aug 2026 07:18:04 +0530

  Videos
See all

Super Fast News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Ranchi Student Protest | CJP | Rahul Gandhi | 22 August #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T02:59:13+00:00

Smriti Irani on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के थाने में धरने पर भड़कीं स्मृति ईरानी | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T03:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers