Responsive Scrollable Menu

India Russia के बीच Higher Education में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और रूस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपसी हितों के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और इस क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को रूसी संघ के विज्ञान एवं उच्च शिक्षा उप मंत्री मोगिलेव्स्की कॉन्स्टेंटिन इलिच के साथ बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: Patriot मिसाइलों की कमी से Ukraine की वायु रक्षा प्रणाली पर बढ़ा दबाव, हवाई हमलों में 14 की मौत

मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, “दोनों पक्षों ने आपसी हितों के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।” मुखर्जी को 10 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा किए गए उच्चस्तरीय नौकरशाही फेरबदल के तहत उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने विनीत जोशी का स्थान लिया है जिन्हें पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया था।

Continue reading on the app

Ayodhya के Ram Mandir परिसर में 60 निर्माण कार्य पूरे, ट्रस्ट को सौंपी गई रखरखाव की जिम्मेदारी

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर परिसर में योजनाबद्ध लगभग 70 निर्माण कार्यों में से करीब 60 कार्य पूरे हो चुके हैं और उन्हें मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया है, जो अब उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगा। मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत में मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण, करोड़ों भक्तों के सपने का साकार होना है। उन्होंने कहा, तय किए गए लगभग 70 निर्माण कार्यों में से करीब 60 कार्य पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे हो चुके कार्यों को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है, जो अब इनके रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मंदिर परिसर के सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम को मुख्य नाले से जोड़ने का काम भी किया जाएगा। मिश्र ने कहा कि अब संग्रहालय, ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir परिसर का निर्माण 30 सितंबर तक होगा पूरा, नृपेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी

उन्होंने कहा कि संग्रहालय की गैलरी नंबर सात पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें आगंतुकों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा या नहीं, इस पर फैसला मंदिर ट्रस्ट करेगा। यह जानकारी उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें मिश्र ने कहा था कि मुख्य मंदिर परिसर में निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि लार्सन एंड टुब्रो (एएल&टी) और टाटा के प्रतिनिधि 30 अक्टूबर तक मंदिर परिसर से चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir निर्माण कार्य पूरा, स्मृति स्तंभ पर लगेगा ट्रस्ट का कांस्य लोगो: नृपेंद्र मिश्रा

उन्होंने यह भी कहा था कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा ऑडिटोरियम और संग्रहालय का निर्माण कार्य मुख्य मंदिर परिसर में काम पूरा होने के बाद भी जारी रहेगा और इसके मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। मिश्र ने कहा था कि संग्रहालय की गैलरी की स्क्रिप्ट और स्टोरीलाइन पहले ही तैयार की जा चुकी हैं और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ बाद में उन्हें वीडियो के रूप में बदलेंगे। संग्रहालय के अगले साल फरवरी-मार्च के आसपास आगंतुकों के लिए खुलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा था कि मंदिर परिसर के चारों ओर चहारदीवारी का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रणेश ने हंगरी में जीता ‘कनिजा ओपन’ का खिताब, भारतीय दूतावास ने दी बधाई

हंगरी में कनिज्सा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश को भारतीय दूतावास, हंगरी ने बधाई दी. प्रणेश ने सेंट्रल यूरोप के इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया. Mon, 24 Aug 2026 02:30:28 +0530

  Videos
See all

Viral Video : भारी बारिश के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T22:10:37+00:00

News Ki Pathshala | वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम...BJP ने कांग्रेस को चारों तरफ से घेर लिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T22:01:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers