‘नई नवेली’ इस दशहरा बॉक्स ऑफिस पर होगी रिलीज, ‘भाभी डायन है’... कहानी में बड़ा ट्विस्ट
Yami Gautam Upcoming Movie Nayyi Navelli October 2026 release: यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है। कहानी एक नई दुल्हन के बारे में है, जिस पर उसके देवर को डायन होने का शक होता है।
Latur में पैसों की बारिश के नाम पर अंधविश्वास: 2 और गिरफ्तार, कुल 15 आरोपी हिरासत में
महाराष्ट्र के लातूर जिले में पैसों की बारिश वाले तांत्रिक प्रक्रिया के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में पकड़े गये लोगों की कुल संख्या 15 हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे हासिल करने के अंधविश्वास में एक अनुष्ठान के तहत लक्ष्मी पूजा करने की साजिश रची थी और इस प्रक्रिया में 15 वर्षीय लड़की को भी शामिल करने की कोशिश की गई थी।
अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद उदगीर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि 19 अगस्त को तेलंगाना निवासी बालराज उर्फ बालाजी ईस्त्या मंगली (38) और कर्नाटक निवासी मल्लेश तिम्मन्ना वडगर (40) को भी हिरासत में लिया गया। यह घटना 16 अगस्त की तड़के उदगीर से करीब 20 किलोमीटर दूर लातूर-उदगीर मार्ग पर कराडखेल पाटी के पास हुई।
इस मामले में महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, अनैतिक व अघोरी प्रथा तथा काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत उदगीर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है कि नाबालिग लड़की को कथित तौर पर किन परिस्थितियों में इसमें शामिल करने की कोशिश की गई या शामिल किया गया तथा इसमें गिरफ्तार आरोपियों की क्या भूमिका थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi






