Responsive Scrollable Menu

भारत और ब्राजील ने डिजिटल और दूरसंचार सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और ब्राजील ने डिजिटल और दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पुणे में आयोजित 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के दौरान संपन्न हुआ।

दूरसंचार विभाग के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देना, डिजिटल अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करना और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाना है। यह पहल दोनों देशों के बीच तकनीकी साझेदारी को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

समझौता ज्ञापन पर भारत की ओर से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील की ओर से संचार मंत्री फ्रेडेरिको डी सिकेरा फिल्हो ने हस्ताक्षर किए।

सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह समझौता सार्वभौमिक कनेक्टिविटी, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, उभरती प्रौद्योगिकियों, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करेगा।

उन्होंने कहा कि यह समझौता सुरक्षित, समावेशी और भविष्य उन्मुख डिजिटल व्यवस्था के निर्माण के लिए भारत और ब्राजील के बीच सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ब्रिक्स सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंच में सदस्य देशों के सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, नवाचार-आधारित उद्यम और शोध संस्थान शामिल हुए। यह मंच वर्ष 2021 में भारत की मेजबानी में आयोजित सातवीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के दौरान संस्थागत रूप से स्थापित किया गया था और अब ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटल सहयोग का प्रमुख मंच बन चुका है।

बैठक के दौरान आयोजित पहले विषयगत सत्र में साइबर सुरक्षा, भरोसेमंद सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और बाल ऑनलाइन सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें डिजिटल परिवर्तन के साथ सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

ब्रिक्स देशों के मंत्रियों ने लगातार इस बात पर बल दिया है कि डिजिटल विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ गोपनीयता की रक्षा, सार्वजनिक हित और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

दूसरे विषयगत सत्र में टिकाऊ और लचीले डिजिटल एवं सूचना-प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा हुई, जिसमें सभी के लिए सुलभ और किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा-कुशल और जलवायु-अनुकूल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा उपग्रह-आधारित और गैर-स्थलीय संचार प्रणालियों जैसी उभरती तकनीकों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पंजाब में सरकारी स्वास्थ्य सेवा को बड़ी मजबूती, एक हफ्ते में हुए तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट

पंजाब के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है. मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पीआईएलबीएस) में एक सप्ताह के भीतर तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे पंजाब में अत्याधुनिक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

इन तीन ट्रांसप्लांट के साथ पीआईएलबीएस में अब तक सफलतापूर्वक किए गए लिवर ट्रांसप्लांट की संख्या पांच हो गई है. सरकार का लक्ष्य संस्थान को आने वाले समय में पूरे पंजाब के लिए लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाना है.

परिवारों ने पेश की मिसाल

हालिया तीन ट्रांसप्लांट सिर्फ चिकित्सा उपलब्धि तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें परिवार के सदस्यों के त्याग और भावनात्मक जुड़ाव की कहानियां भी शामिल हैं. तीन मामलों में एक पत्नी ने अपने पति को, एक मां ने अपनी बेटी को और एक बेटे ने अपने पिता को लिवर का हिस्सा दान किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंगदान के ऐसे उदाहरण गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए उम्मीद पैदा करते हैं. साथ ही, ये परिवारों के बीच मजबूत रिश्तों और जरूरत के समय एक-दूसरे के लिए खड़े होने की भावना को भी दर्शाते हैं.

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए बनेगा हब-एंड-स्पोक मॉडल

पंजाब सरकार अब राज्य में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल विकसित किया जा रहा है. इस व्यवस्था में पीआईएलबीएस मोहाली मुख्य हब के तौर पर काम करेगा, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों को स्पोक के रूप में विकसित किया जाएगा.

इससे मरीजों की पहचान, शुरुआती जांच, विशेषज्ञों से परामर्श, रेफरल और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल को उनके नजदीकी क्षेत्रों से जोड़ने में मदद मिलेगी. सरकार का उद्देश्य है कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों की ओर जाने की जरूरत कम पड़े.

मोहाली और पटियाला में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सेवा

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी घोषणा की कि मोहाली और पटियाला में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू की जाएंगी. इससे पंजाब के सरकारी अस्पतालों में गंभीर रोगों के इलाज और अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा.

सरकार राज्य के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी ट्रांसप्लांट से जुड़ा स्वास्थ्य ढांचा विकसित करने पर काम कर रही है.

पीआईएलबीएस में बढ़ाई जा रही सुविधाएं

पीआईएलबीएस में मरीजों के लिए अन्य सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है. अगस्त महीने में संस्थान में नाममात्र शुल्क पर 239 फाइब्रोस्कैन किए गए, जबकि 139 इनडोर मरीजों को इलाज और देखभाल उपलब्ध कराई गई.

संस्थान की क्षमता बढ़ाने के लिए भविष्य में 170 अतिरिक्त बेड शामिल करने की योजना है. इससे लिवर और बिलियरी संबंधी बीमारियों से पीड़ित अधिक मरीजों को विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा.

विशेषज्ञ टीम की भूमिका अहम

मंत्री ने पीआईएलबीएस के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह और पूरी मेडिकल टीम के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि लगातार सफल ट्रांसप्लांट यह दिखाते हैं कि पंजाब के सरकारी संस्थान जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए जरूरी विशेषज्ञता, तकनीक और बुनियादी ढांचा विकसित कर रहे हैं.

सरकार का जोर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को इस स्तर तक मजबूत करने पर है कि पंजाब के मरीजों को लिवर, किडनी और अन्य सुपर-स्पेशियलिटी इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की मजबूरी न हो.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा

एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट की उपलब्धि पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पीआईएलबीएस को ट्रांसप्लांट सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाने, किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को इससे जोड़ने की योजनाएं राज्य में सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम हैं.

यह भी पढ़ें - कर्नाटक: मंत्री यूटी खादर की बड़ी अपील, नकली दवाओं के बारे में जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

Continue reading on the app

  Sports

42 मिनट और 22 गेंद… स्टार्क ने चुटकियों में बांग्लादेश की आधी टीम की ढेर, 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने 22 गेंदों में अपना 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. Sat, 22 Aug 2026 07:18:04 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | देश - दुनिया की बड़ी खबरें | Satyendar Jain | PM Modi | | Today's Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T02:46:33+00:00

Pakistan News: PAK में 'बादलफाड़ तबाही'! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T02:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers