Responsive Scrollable Menu

छात्रों के प्रदर्शन के बाद जागी योगी सरकार, सर्वोदय विद्यालयों में होंगे बड़े बदलाव, 2 अक्टूबर तक मिलेंगे छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में सर्वोदय विद्यालयों में व्यापक सुधार के निर्देश दिए हैं. छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिले, इसके लिए 2 अक्टूबर की समय-सीमा तय की गई है.

The post छात्रों के प्रदर्शन के बाद जागी योगी सरकार, सर्वोदय विद्यालयों में होंगे बड़े बदलाव, 2 अक्टूबर तक मिलेंगे छात्रवृत्ति appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

West Bengal में Sugar Price उछलकर 70 रुपये प्रति किलो पहुंची, त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी मांग

पश्चिम बंगाल में त्योहारों के मद्देनजर खुदरा बाजार में चीनी के दाम बढ़कर 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। कारोबारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में चीनी के दाम में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले चार-पांच दिन में ही कीमतों में अचानक 10 प्रतिशत का उछाल आया है।

चीनी से बने उत्पादों जैसे गुड़, बताशा और नकुलदाना के दाम में भी इसी तरह की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों ने कहा कि केंद्र ने बृहस्पतिवार शाम चीनी मिलों को 10 लाख टन कच्ची चीनी आयात करने की अनुमति दी है। करीब एक दशक बाद इस तरह का कदम उठाया गया है, लेकिन इसका असर अभी खुदरा बाजारों तक नहीं पहुंचा है।

सरकार ने उन थोक खरीदारों पर भी भंडार सीमा लगा दी है जो महीने में 10 टन से अधिक चीनी की खपत करते हैं। उनके पास 15 दिन की खपत के बराबर ही चीनी का भंडार रखने की सीमा तय की गई है। कन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन (सीडब्ल्यूबीटीए) के अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने कहा कि चीनी मिलों पर कोई नियंत्रण नहीं है और थोक कीमतें पहले ही 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

एक स्थानीय किराना दुकान के मालिक ने कहा, ‘‘मैंने सिर्फ तीन दिन पहले खुली चीनी 65 रुपये किलोग्राम पर बेची थी लेकिन आज मैं इसे 70 रुपये किलोग्राम से कम में नहीं बेच सकता।’’ पोद्दार ने कहा, ‘‘चीनी मिलों पर कोई नियंत्रण नहीं है। थोक कीमतें पहले ही बढ़कर 65 रुपये किलोग्राम हो गई हैं और खुदरा कीमतें करीब 70 रुपये किलोग्राम तक पहुंच जाएंगी। एथनॉल के लिए चीनी का इस्तेमाल बढ़ना इसकी प्रमुख वजहों में से एक है।

इसके अलावा, एथनॉल का अधिक मात्रा में मिश्रण से अब वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर से नवंबर के बीच त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी चिंता का विषय है। सरकार द्वारा 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति देना कीमतों में वृद्धि रोकने के लिए पर्याप्त नहीं होगा और अधिक हस्तक्षेप की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि 10 लाख टन चीनी देश की करीब दो सप्ताह की मांग के बराबर ही है। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए एथनॉल मिश्रण को नहीं बल्कि जमाखोरी को जिम्मेदार ठहराया।

हालांकि, एक प्रमुख चीनी मिल कंपनी के अधिकारी ने कहा कि चीनी की पेराई अप्रैल में खत्म हो गई थी और मिलें अब केवल अपने भंडार से चीनी जारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मिलें इससे अधिक कुछ नहीं कर सकतीं।

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 15 बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत करने वाला इकलौता ओपनर, इंग्लैंड के लिए बनाए 12472 रन

Cricket record: सर एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 15 अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ पारी की शुरुआत की थी. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि जहां एक तरफ कुक क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर डटे रहे, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक उनका एक स्थाई जोड़ीदार तलाशने के लिए संघर्ष करती रही. Fri, 21 Aug 2026 15:09:36 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या भाई' शाह ने किससे पूछा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:47:13+00:00

Rahul Gandhi Dharna: DSP ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का धरना, मौके से Ground Report | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers