Responsive Scrollable Menu

Revanth Reddy को अमेरिका यात्रा की मंजूरी नहीं मिली, 23 अगस्त को लौटेंगे तेलंगाना

(फाइल फोटो के साथ) हैदराबाद, 21 अगस्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को केंद्र सरकार से अमेरिका जाने की इजाजत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेड्डी वर्तमान में लंदन में हैं तथा यहां से उनकी योजना अमेरिका जाने और 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने की योजना थी।

सीएमओ की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले आधिकारिक ‘तेलंगाना-राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका का दौरा रद्द करना पड़ा क्योंकि विदेश मंत्रालय ने इसकी अनुमति नहीं दी। मंत्रालय ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से इस (अमेरिका) यात्रा की मंजूरी नहीं दी गई है।’’ इसने कहा कि रेड्डी अमेरिका के बोस्टन जाने के बजाय 23 अगस्त को लंदन से हैदराबाद लौटेंगे। राज्य सरकार ने नीति और प्रोटोकॉल के मुताबिक ब्रिटेन और अमेरिका की यात्रा के लिए केंद्र से अनुमति का अनुरोध किया था लेकिन केवल ब्रिटेन यात्रा की ही मंजूरी मिली।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के ब्रिटेन पहुंचने के बाद केंद्र ने राज्य सरकार को अनुमति नहीं दिए जाने के बारे में सूचित किया। ‘तेलंगाना राइजिंग’ के राज्य सरकार के दृष्टिकोण, शिक्षा को आगे बढ़ाने और ‘विकसित भारत’ में योगदान देने के उद्देश्य से की जाने वाली यात्रा को ‘‘राजनीतिक कारणों से रोके जाने’’ से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैरान हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले का पालन करने का निर्णय लिया और वह अमेरिका के बोस्टन जाने के बजाय लंदन से भारत लौटने के लिए हैदराबाद की उड़ान भरेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अमेरिका यात्रा को आगे बढ़ाने और सभी समझौता ज्ञापनों एवं साझेदारी समझौतों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। रेड्डी ने कहा, ‘‘इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य केंद्र की नयी शिक्षा नीति के तहत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों को भारत, तेलंगाना और हैदराबाद लाना था। ये संस्थान हमारे युवाओं की उन आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करते, जो दुनिया के बेहतरीन ‘आइवी लीग’ और शीर्ष वैश्विक संस्थानों से शिक्षा, कौशल और प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि जब देश के निर्माण और युवाओं के भविष्य की बात आती है तो हम सभी को राजनीति और चुनाव से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।’’ विज्ञप्ति के अनुसार तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रेड्डी ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, लंदन बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन जैसे संस्थानों का दौरा और वहां बातचीत जारी रखेंगे।

Continue reading on the app

Thane Police ने Ulhasnagar में Mephedrone और नकदी जब्त कर चार को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद कर 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उल्हासनगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन गोरे ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हाल में भगत सिंह नगर इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने इस दौरान 33.41 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 6.68 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 20.76 लाख रुपये नकद और 64,700 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए। उन्होंने बताया कि इस मामले में अयाज साहिबजाद सैयद, नूरजहां तौफीक शेख, शकीरा इश्तियाक अंसारी और शरीफ सलीम शेख को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने चारों आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान चार अन्य संदिग्धों का पता चला है जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर पुलिस ने पिछले एक साल में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

4 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में ठोक दिए सबसे ज्यादा शतक

5 Indian Batsman most Hundred in Calendar Year: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में शतकों का अंबार लगाना बल्लेबाजों की असाधारण फॉर्म को दर्शाता है. भारतीय क्रिकेट में यह ऐतिहासिक कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने साल 1998 में यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बेहद करीब विराट कोहली पहुंचे, जिन्होंने 2017 और 2018 में लगातार ढेरों शतक ठोके. इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 1999 में और रोहित शर्मा ने 2019 में 10-10 शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास में अपनी खास जगह बनाई. Fri, 21 Aug 2026 17:55:07 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सावधान!..220 KM की रफ्तार से आ रहा है सुपर टाइफून! #viralvideo #viralshorts #zeenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T13:15:14+00:00

CJP Jaipur Clash News : CJP कार्यकर्ताओं से झड़प पर Ashutosh Ranka का बड़ा बयान | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T13:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers