The Traitors 2: दूसरे हफ्ते एलिमिनेट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी, अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग
The Traitors 2: रियलिटी शो द ट्रेटर्स इन दिनों छाया हुआ है. शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं और इस गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच के इस खेल में कई इनोसेंट्स शो से बाहर हो गए है. वहीं, इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ियों का पत्ता कट गया. तो चलिए जानते हैं, इस बार शो से कौन-कौन बाहर हुआ और अब कितने प्लेयर्स शो का हिस्सा रह गए हैं.
इस कंटेस्टेंट की हुई वाइल्डकार्ड एंट्री
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शूट हुए द ट्रेटर्स 2 में शुरुआती 'केज चैलेंज' के बाद एक्टर दिलीप ताहिल (Dilip Tahil) शो छोड़ने वाले पहले कंटेस्टेंट थे. हालांकि, उनके एग्जिट में एक अहम ट्विस्ट था और वो एपिसोड 4 में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर वापस आ गए. वहीं, सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार (Ranveer Brar) आउट हो गए. दरअसल, कार्ड-बेस्ड चैलेंज के दौरान उनका नामएक फंदे के नीचे आया, उन्हें दो 'डेथ कार्ड' मिले और इसके साथ ही शो में उनका सफर खत्म हो गया.
स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी हुए आउट
इसके बाद शो से सभी ट्रेटर्स की बैंड बजाने वाले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) भी आउट हो गए. दरअसल, अभिषेक चुपके से 'ट्रेटर' का काम कर रहे खिलाड़ियों की पहचान कर रहे थे, ऐसे में ट्रेटर्स के लिए वो खतरा बन रहे थे तो उनका रात में मर्डर कर दिया गया. इतना ही नहीं अगले दिन पारुल गुलाटी (Parul Gulati) भी शो से बाहर हो गई. दरअसल, उन्हें शक हो गया था कि क्रिस्टल ट्रेटर हैं, ऐसे में सर्कल ऑफ शक में वो अपनी बात नहीं रख पाई और लोगों ने मिलकर उन्हें ही आउट कर दिया.
Karan that was so brutal, pls do it again ????????#MunawarFaruqui #TheTraitors
— ???????????????????? (@zikrabatool11) August 19, 2026
pic.twitter.com/vLJz6x0cAJ
I am so impressed by parul gulati..
— Chirag Bansal (@Bansal_Chirag_) August 20, 2026
Beauty with brain ???????? she is the one who caught traitors very well rest are so dumb who only came for enjoyment...#TheTraitors #TheTraitorsOnPrime#ParulGulati pic.twitter.com/gjTrxHIRc8
ये भी पढ़ें- Babita Singh Reporting Trailer: एक कत्ल और दो बड़े रहस्य, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक ट्रेटर का भी पत्ता कट्टा
वहीं, तीन इनोसेंट्स के बाहर होने के बाद शो से एक ट्रेटर का भी पत्ता कट गया. सभी लोगों ने मिलकर ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान आदित्य कुलश्रेष्ठ (Aaditya Kulshreshth) यानी कुल्लू (Kullu) को शो से आउट कर दिया. वहीं, ट्रेटर क्रिस्टल ने भी कुल्लू के खिलाफ वोट किया, उनका मानना था कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो उन पर शक चला जाता.
अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग
ट्रटर्स में अब ट्रॉफी जितने के लिए 13 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. जिनमें इक्का सिंह, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, तान्या पुरी, रिया चक्रवर्ती, प्रिश, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, क्रिस्टल डिसूजा, अंश चोपड़ा, शालिनी पासी, दिलीप ताहिल और शाहनील गिल का नाम शामिल है. अब देखना होगा कि इनमें से कौन शो की ट्रॉफी उठाता है.
ये भी पढ़ें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल
राजस्थान में स्कूल निरीक्षण के दौरान हंगामा, CJP के आशुतोष रांका बोले- 'मेरे कपड़े फाड़े-मोबाइल भी तोड़ा'
राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. CJP के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "The entire country saw BJP's hooliganism live today. Stone pelting was already happening there but the Police remained mute spectators. Police said that they won't do anything. This has been done at the… pic.twitter.com/pYPCh3UCOP
— ANI (@ANI) August 21, 2026
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों की भीड़ CJP कार्यकर्ताओं को मौके से हटाती और वाहनों के आसपास हंगामा करती दिखाई दे रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
स्कूल की बदहाली को लेकर उठाए सवाल
CJP की टीम का दावा है कि रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी स्कूल लंबे समय से खराब स्थिति में संचालित हो रहा है. पार्टी नेताओं के मुताबिक, स्कूल परिसर में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान भी इसी तरह की समस्याएं सामने आई थीं.
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि स्कूल की स्थिति को लेकर सवाल उठाने के उद्देश्य से टीम वहां पहुंची थी. उनके अनुसार, टीम के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग मौके पर मौजूद थे और बाद में विवाद बढ़ गया. CJP ने इस मामले को राजस्थान की सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है.
VIDEO | Jaipur, Rajasthan: Cockroach Janata Party (CJP) co-convenor Ashutosh Ranka and others chased away by locals as they tried to visit Bagru village. #CJP #JaipurNews
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
(Full video available to PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ZivHSEFqaO
टीम ने लगाए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप
आशुतोष रांका का आरोप है कि विरोध के दौरान CJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई. उन्होंने दावा किया कि कुछ वाहनों के शीशे तोड़े गए और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त किए गए.
रांका के मुताबिक, एक महिला कार्यकर्ता के साथ भी कथित तौर पर मारपीट हुई. उन्होंने अपनी शर्ट फाड़े जाने और टीम के एक सदस्य के हाथ में चोट लगने का दावा किया है। CJP की ओर से पथराव किए जाने का आरोप भी लगाया गया है.
दूसरी ओर, ग्रामीणों की नाराजगी का कारण और घटना की पूरी पृष्ठभूमि को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की आवश्यकता है. दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.
सुबह से ही चल रहा था विवाद
बताया गया कि सुबह करीब आठ बजे CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने टीम को गांव से बाहर जाने के लिए कहा. स्थिति बिगड़ने के बाद स्कूल के बाहर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
आरोप है कि बाद में कुछ ग्रामीणों ने रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी, जिससे रास्ता बाधित हुआ. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
शिक्षा मंत्री से 48 घंटे में कार्रवाई की मांग
घटना के बाद आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कथित हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित आदेश वापस लेने की मांग की है.
रांका ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर CJP राज्यभर में आंदोलन शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी.
य़ह भी पढ़ें - जयपुर में आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ताओं को पीटकर ग्रामीणों ने खदेड़ा, स्कूल निरीक्षण के दौरान हुआ बवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






