Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में एक बदलाव किया:रेनशॉ 3 साल बाद लौटे, बोलैंड बाहर; बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मुकाबला कल से

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से शुरू होगा। टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। मैथ्यू रेनशॉ की टीम में वापसी हुई है, जबकि जैक वेदराल्ड को बाहर कर दिया गया है। रेनशॉ 3 साल बाद टेस्ट खेलेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नाथन लायन को ड्रॉप कर स्कॉट बोलैंड को दूसरे टेस्ट में मौका दे सकता है, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन टीम में बने हुए हैं। दो मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में 9 विकेट से हार मिली थी। रेनशॉ ने आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था रेनशॉ ने अपने 14 टेस्ट में से आखिरी 2023 में खेला, भारत में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की, लेकिन अब वह उसी ओपनिंग स्पॉट पर लौट आए हैं, जहां उन्होंने 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। स्कॉट बोलैंड को बाहर रखा गया तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट थी कि नाथन लायन की जगह बोलैंड को मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड। सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का स्क्वॉड नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जैकर अली अनिक, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, लिटन दास, शोरीफुल इस्लाम।

Continue reading on the app

CM Yogi Adityanath ने कहा, India और जापान की साझेदारी से खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर भविष्‍य के साथ नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यहां जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी की उपस्थिति में, जापान से आये हाई स्‍कूल और इंटरमीडिएट के 13 छात्र-छात्राओं और भारतीय (लखनऊ) छात्रों के समागम को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने दोनों देशों की विशेषता बताते हुए कहा कि जापान की अपनी ताकत, स्व अनुशासन और त्वरित निर्णय की क्षमता है, गुणवत्‍ता, टीम वर्क और नवाचार है, वहीं भारत की अपनी ताकत युवा शक्ति है, हमारी प्रतिभा, हमारी विविधता, हमारी सृजनात्‍मकता और साथ लेकर चलने की भावना है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि मेरा विश्‍वास है कि जब भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो केवल दोनों देशों के बच्‍चों का ही भविष्‍य बेहतर नहीं होगा, बल्कि वैश्चिक स्‍तर पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्‍होंने जापानी छात्रों को उप्र की आध्‍यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देते हुए कहा 25 करोड़ से अधिक की आबादी इस राज्‍य में निवास करती है और उप्र भारत के आध्‍यात्मिक पर्यटन के केन्‍द्र के रूप में जाना जाता है। लखनऊ अवध क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्‍म अयोध्या में हुआ था। यह हजारों वर्ष पहले की घटना है। उन्‍होंने कहा कि इसी उप्र में कल आप लोग आगरा गये और ताजमहल देखा होगा, यह हमारे ब्रज क्षेत्र का हिस्‍सा है।

आप आगरा, मथुरा होते आए हैं और मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्‍मभूमि भी है। कल आप, दुनिया की प्राचीनतम नगरियों में से एक वाराणसी जाएंगे। सारनाथ में भगवान गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था।

भारत की आध्यात्मिकता का प्रमुख केन्‍द्र उप्र है और राज्य में जापान के यामानाशी से जुड़े हुए इन युवा विद्यार्थियों के साथ में लखनऊ के विद्यार्थियों का संवाद अभिभूत करने वाला है। उप्र के मुख्‍यमंत्री ने कहा ‘‘यह भारत और जापान के प्राचीन सांस्‍कृतिक संबंध हैं और जो अगले वर्ष राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं, उन संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के फ्यूचर एंबेसडर के रूप में यहां पर वहां की युवा पीढ़ी बैठी हुई है। उन्‍होंने कहा भारतीय बच्‍चों के लिए महत्‍वपूर्ण है कि वह जापान के बच्‍चों से जानें कि कार्यसंस्कृति क्‍या होती है।

लाइट फिलासफी, जापानी अनुशासन, टीम वर्क, आपसी आदर, समयबद्धता क्‍या है और इसे समझने का एक अवसर भी है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत एक दूसरे से सीखना है। योगी ने इस समागम में दोनों देशों की संस्‍कृति, शिक्षा व्‍यवस्‍था और पद्धति को करीब से समझने पर जोर देते हुए कहा कि जापान का दर्शन, सामाजिक सामंजस्य हमें सिखाता है कि समाज साथ-साथ मिलकर आगे बढ़े।

जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने अपने संबोधन में दोनों देशों के आपसी संबंधों पर जोर देते हुए मुख्‍यमंत्री और उप्र के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। जापानी में बोलते हुए उन्‍होंने दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं जताईं। जापान के एक छात्र ने नमस्ते से अपने संबोधन की शुरुआत की और फिर जापानी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का स्वागत किया।

एक जापानी छात्रा ने भी संबोधन दिया। छात्रों ने एक जापानी गीत भी सुनाया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

Spine Health Tips: लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना Spine के लिए खतरनाक! | Spine Health Tips | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:00:27+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers