Responsive Scrollable Menu

Manipur में Assam Rifles ने जब्त किए 27 करोड़ के मादक पदार्थ, 6 तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर के जिरीबाम जिले में छह संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को तुपीधार इलाके में संयुक्त अभियान चलाया।

इसमें कहा गया कि बराक नदी के रास्ते संदिग्ध तस्करों की आवाजाही की सूचना मिलने पर असम राइफल्स के जवानों ने एक नाव को रोका, जिसके बाद उसमें सवार लोगों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की। बयान के अनुसार, संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 27 करोड़ रुपये मूल्य की 90,000 याबा गोलियां और 28.80 लाख रुपये की 48 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसके मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान एल्बेथेल लुंगताऊ, पाना हमार, डेन्थर हमार, लालतिउंग्लियन हमार, लाल रामथार हमार और थौना हमार के रूप में हुई है। बयान में बताया गया है कि आरोपियों और जब्त मादक पदार्थों को जांच के लिए बोरो बेकरा पुलिस को सौंप दिया गया है।

Continue reading on the app

Punjab Bandh: कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, Chandigarh बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान के मद्देनजर राज्य में कुछ स्थानों पर शुक्रवार सुबह दुकानें एवं बाजार बंद रहे और चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बंद का आह्वान सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमृतसर, लुधियाना और जालंधर समेत राज्य में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर लगाए गए अवरोधकों के पास चंडीगढ़ पुलिस के कर्मियों के अलावा त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है। कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थकों ने मोहाली और पटियाला समेत कई स्थानों पर अपने वाहन खड़े करके रास्ते अवरुद्ध कर दिए जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। संगरूर और मोहाली समेत कई स्थानों पर दुकानें बंद रहीं।

हालांकि, दवा की दुकानें खुली रहीं। निजी विद्यालयों के एक महासंघ ने बंद के आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार को विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा पहले ही कर दी थी जबकि पंजाब विश्वविद्यालय ने दिन में होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया है। संगठन के नेताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों, दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, परिवहन संचालकों और शैक्षणिक संस्थानों समेत समाज के सभी वर्गों से समर्थन देने का अनुरोध किया गया है।

हालांकि, संगठन के नेताओं ने कहा कि चिकित्सकीय आपात स्थिति, हवाई अड्डे की यात्रा, परीक्षाओं और विवाह समारोहों जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी), शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत जनरल) और शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे समेत कई संगठनों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। भारती किसान यूनियन (राजेवाल) जैसे किसान संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है, किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की है।

कौमी इंसाफ मोर्चा 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा के लिए पैरोल की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दिए जाने का समर्थन कर चुके हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा हवारा के अलावा बलवंत सिंह राजोआना और देविंदरपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग कर रहा है।

राजोआना 1995 में बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है, जबकि भुल्लर दिल्ली में 1993 में हुए बम विस्फोट के मामले में सजा काट रहा है। कौमी इंसाफ मोर्चा सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर अपने अभियान के तहत सात जनवरी 2023 से चंडीगढ़ के सेक्टर 52-53 और उससे सटे मोहाली के वाईपीएस चौक पर धरना दे रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 15 बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत करने वाला इकलौता ओपनर, इंग्लैंड के लिए बनाए 12472 रन

Cricket record: सर एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 15 अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ पारी की शुरुआत की थी. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि जहां एक तरफ कुक क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर डटे रहे, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक उनका एक स्थाई जोड़ीदार तलाशने के लिए संघर्ष करती रही. Fri, 21 Aug 2026 15:09:36 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या भाई' शाह ने किससे पूछा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:47:13+00:00

Rahul Gandhi Dharna: DSP ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का धरना, मौके से Ground Report | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers