Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना CM रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली:दावा- केंद्र सरकार ने राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी, 23 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन में हैं। उन्हें अमेरिका के बोस्टन जाना था और 30 अगस्त को हैदराबाद लौटना था, लेकिन अब वे 23 अगस्त को सीधे हैदराबाद लौटेंगे। CMO के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाला तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरा नहीं कर सकेगा। विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर क्लियरेंस देने से इनकार किया है। राज्य सरकार ने नियमों के मुताबिक UK और USA दौरे के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी थी, लेकिन केवल UK दौरे को मंजूरी मिली। CMO के मुताबिक, डेलीगेशन के UK पहुंचने के बाद केंद्र ने USA दौरे की मंजूरी नहीं देने की जानकारी दी। पहले से तय था UK और US का दौरा रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को लंदन पहुंचे थे। UK दौरे में ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम शामिल थे। उन्हें एमिरेट्स स्टेडियम में EPL फुटबॉल से जुड़े कार्यक्रम में भी जाना था। इसके बाद 24 अगस्त को अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और MIT जाने का कार्यक्रम था। 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक की टीम से बातचीत और 26 अगस्त को न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के US चैप्टर के कार्यक्रम में शामिल होना था। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना CM बोले-BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया, नेता कर्नाटक-तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेताओं पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नेताओं ने राज्य में सूखा, किसानों की परेशानी और कांग्रेस सरकार के गिरने की प्रार्थना की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पंजाब बंद के PHOTOS:हाईवे पर गाड़ियों की कतार; प्रदर्शनकारी बोला- एक दिन घर नहीं टिक सकते; व्यक्ति बोला- मैं डॉक्टर हूं, जाने दो

जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में आज पंजाब बंद किया गया है। बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। सभी जिलों में मार्केट बंद हैं। प्राइवेट स्कूल बंद रखे गए हैं। मोहाली में हाईवे जाम किया गया है। बसों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही अभी नॉर्मल है। PHOTOS में देखिए पंजाब बंद… *************** ये खबर भी पढ़ें… सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद:चंडीगढ़ में BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

पाक कप्तान को बनाया मोहरा, फील्डर हटवाकर जड़ा छक्का, विस्फोटक ओपनर की डिमांड पर गेंदबाज को आया गुस्सा

Virender Sehwag Inzamam-ul-Haq demand Six: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान पर तनाव के बीच वीरेंद्र सहवाग और इंजमाम उल हक का एक पुराना किस्सा बेहद मजेदार है. बैंगलोर टेस्ट में अच्छी फॉर्म में खेल रहे सहवाग का छक्का लगाने का मन हुआ, तो उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम से लॉन्ग-ऑन का फील्डर हटाने की अजीब मांग कर दी. कप्तान के फील्डर हटाते ही सहवाग ने गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया.इस वाकये से अनजान गेंदबाज दानिश कनेरिया का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. Sun, 23 Aug 2026 20:16:00 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | CM Dhami | BJP New Team | Anil Baluni | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T15:12:26+00:00

Aar Paar : छछुंदर और चमेली के तेल वाली कहावत Congress ने किसके लिए कह दी? | Vande Mataram | Amish #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T15:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers