Responsive Scrollable Menu

सिर्फ भोजन का त्याग नहीं, मन की पवित्रता भी है जरूरी! जानें सावन पुत्रदा एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं

सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत वर्ष 2026 में 23 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है. श्रद्धालु संतान के सुख, समृद्धि, दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ इस दिन व्रत रखते हैं.

The post सिर्फ भोजन का त्याग नहीं, मन की पवित्रता भी है जरूरी! जानें सावन पुत्रदा एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

MP TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 9 सितंबर तक मौका; जानें फीस, पात्रता और परीक्षा पैटर्न

MP TET 2026 Registration: मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया गया है। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

MP TET 2026 Exam Pattern
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक की बात करें तो SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत, जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे।

किन शिक्षकों के लिए MP TET जरूरी?
प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत संबंधित शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा महत्वपूर्ण है। इनमें सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान समेत अन्य संबंधित शिक्षक शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी है। परीक्षा उत्तीर्ण करने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त 2028 निर्धारित की गई है।

MP TET 2026 Application Fee फीस 
MP TET 2026 में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा आवेदन के माध्यम के आधार पर पोर्टल या कियोस्क शुल्क भी लागू होगा।

एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन: 60 रुपये
पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन: 20 रुपये
पहली बार आवेदन में सुधार: 20 रुपये
अंतिम चरण में सुधार: 40 रुपये

MP TET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद MP TET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर निर्धारित शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें और आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 15 बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत करने वाला इकलौता ओपनर, इंग्लैंड के लिए बनाए 12472 रन

Cricket record: सर एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 15 अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ पारी की शुरुआत की थी. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि जहां एक तरफ कुक क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर डटे रहे, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक उनका एक स्थाई जोड़ीदार तलाशने के लिए संघर्ष करती रही. Fri, 21 Aug 2026 15:09:36 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या भाई' शाह ने किससे पूछा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:47:13+00:00

Rahul Gandhi Dharna: DSP ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का धरना, मौके से Ground Report | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers