Responsive Scrollable Menu

बात-बात पर आता है गुस्सा? भौंरे जैसी आवाज वाला ये प्राणायाम करेगा मन शांत

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। काम का दबाव, लगातार भागदौड़, नींद की कमी और छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ती चिंता का असर हमारे मूड पर भी पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि किसी मामूली बात पर भी गुस्सा अचानक बढ़ जाता है। बाद में जब मन शांत होता है तो लगता है कि इतनी छोटी बात पर इतना गुस्सा करने की जरूरत ही नहीं थी। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो भ्रामरी प्राणायाम आपके लिए मददगार हो सकती है।

भ्रामरी प्राणायाम में सांस छोड़ते समय भौंरे जैसी गुनगुनाहट की आवाज निकाली जाती है। इसी वजह से इसे भ्रामरी नाम दिया गया है। इसका अभ्यास करते समय व्यक्ति अपना ध्यान सांस और आवाज पर केंद्रित करता है। इससे मन को कुछ देर के लिए रोजमर्रा की भागदौड़ और परेशान करने वाले विचारों से हटाकर भीतर की ओर लाने में मदद मिल सकती है।

अगर किसी बात पर बहुत गुस्सा आ रहा हो, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ देर शांत बैठकर गहरी सांस लेना और भ्रामरी का अभ्यास करना मन को स्थिर करने में सहायक हो सकता है। इससे व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर थोड़ा ठहरकर सोचने का मौका भी मिलता है। भ्रामरी प्राणायाम में धीमी और नियंत्रित सांस पर ध्यान दिया जाता है। इससे शरीर को रिलैक्स करने और मन को शांत करने में मदद मिल सकती है।

इसके लिए किसी शांत और आरामदायक जगह पर सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं। कमर और गर्दन सीधी रखें। दोनों अंगूठों से कान बंद करें, पहली उंगली माथे पर तथा बाकी उंगलियां आंखों पर रखें। नाक से लंबा गहरा श्वास लें और भौंरे की तरह हम्म्... की गूंज करते हुए धीरे-धीरे श्वास बाहर छोड़ें। आवाज और सांस पर अपना ध्यान रखें। इसे अपनी क्षमता के अनुसार कुछ बार दोहराया जा सकता है।

नियमित योग दिनचर्या में इसे शामिल करने से तनाव और चिंता को कम करने, मन को शांत रखने तथा एकाग्रता और विचारों में स्पष्टता लाने में मदद मिल सकती है। कुछ लोगों को यह अभ्यास मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस कराने वाला भी लगता है।

हालांकि, इसे करते समय शरीर पर जोर नहीं देना चाहिए। अगर नाक या कान में किसी तरह का संक्रमण या परेशानी है, तो भ्रामरी प्राणायाम न करें। किसी स्वास्थ्य समस्या या अभ्यास को लेकर असमंजस होने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सुपरफास्ट गायत्री मंत्र: सुबह करें गायत्री मंत्र का जाप, मन को मिलेगी शांति

सुपरफास्ट गायत्री मंत्र: सुबह करें गायत्री मंत्र का जाप, मन को मिलेगी शांति

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

Spine Health Tips: लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना Spine के लिए खतरनाक! | Spine Health Tips | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:00:27+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers