Responsive Scrollable Menu

'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल

Rakhi Sawant Sunita Ahuja Phone Call: ‘हीरो नंबर वन’ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में पिछले काफी समय से अनबन की खबरें सामने आती रही हैं. कभी दोनों के अलग रहने की बात सामने आई, तो कभी सुनीता के बयानों ने उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया. अब इस पूरे मामले में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट आया है.

फोन कॉल वाला वीडियो वायरल

19 अगस्त 2026 को सुनीता आहूजा बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं. उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी नजर आए. शुरुआत में उनकी कोर्ट विजिट को लेकर एक बार फिर तलाक की अटकलें तेज हो गईं, लेकिन बाद में सामने आया कि सुनीता नया केस दाखिल करने नहीं बल्कि पहले से चल रही तलाक की याचिका वापस लेने कोर्ट पहुंची थीं. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी सुनीता के तलाक केस वापस लेने की पुष्टि की. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता का एक फोन कॉल वाला वीडियो सामने आया, जिसमें वो राखी सावंत से बात करती नजर आ रही हैं. इसी बातचीत में सुनीता ने कथित तौर पर तलाक का केस वापस लेने के पीछे की वजह के बारे में बड़ा दावा किया है.

राखी सावंत से फोन पर सुनीता की बातचीत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा से फोन पर बात करती दिखाई देती हैं. वीडियो में राखी आसपास मौजूद पैपराजी को शांत रहने के लिए भी कहती हैं. बातचीत के दौरान राखी सुनीता से कहती हैं कि उन्होंने जो किया, वो ठीक किया. इस पर सुनीता कथित तौर पर कहती हैं कि लोगों को उनके सपोर्ट में बोलना चाहिए, क्योंकि उन्हें पूरी कहानी मालूम है. राखी भी सुनीता से कहती हैं कि वो हमेशा उनके सपोर्ट में हैं.

बातचीत आगे बढ़ती है तो सुनीता इस बात का जिक्र करती हैं कि कुछ लोग गोविंदा के सपोर्ट में बयान दे रहे हैं. इसी दौरान राखी अपने अंदाज में कहती हैं कि घर की दाल-चावल घर की होती है और बाहर का चिकन टिक्का खाने से सेहत खराब हो सकती है. सुनीता भी इस बात पर जवाब देती हैं और गोविंदा के साथ कथित तौर पर नजर आई महिला का जिक्र करती हैं. इस बातचीत के क्लिप्स को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

‘मैं 5-6 साल से चुप थी...’

इस बातचीत का सबसे ज्यादा चर्चा में आया हिस्सा वो है, जिसमें सुनीता अपने लंबे समय से चुप रहने की बात करती सुनाई देती हैं. सुनीता ने राखी से कहा कि वो पिछले 5-6 साल से चुप थीं, लेकिन अब वो अपनी बात सामने रखना चाहती हैं. सुनीता ने ये भी कहा कि उन्हें कई जगहों से फोन आ रहे हैं और एक पत्नी होने के नाते उन्हें इस तरह की परिस्थितियों से गुजरते हुए कैसा महसूस होता है ये समझा जाना चाहिए. राखी इसके बाद सुनीता को अपनी प्रॉपर्टी और आर्थिक हितों पर ध्यान देने की सलाह देती हैं. बातचीत में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का भी जिक्र आता है.

सुनीता ने बताया क्यों वापस लिया तलाक का केस

इस फोन कॉल में सबसे बड़ा दावा तब सामने आता है, जब सुनीता कथित तौर पर कहती हैं कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है क्योंकि उन्हें लगा कि गोविंदा और दूसरी महिला शादी करने की योजना बना रहे थे. यानी सुनीता के बयान के मुताबिक, कथित रिश्ते और शादी की आशंका उनके तलाक के फैसले से जुड़ी हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: घर बैठे कटेगा पूरा वीकेंड, इस फ्राइडे ओटीटी पर आ रही हैं ये नई फिल्में और वेब सीरीज

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं

Hockey World Cup 2026 में शनिवार 22 अगस्त को टीम इंडिया को मेजबान नीदरलैंड से भिड़ना है। अब यहां से गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि ये सभी मैच अब नॉकआउट की तरह ही होंगे।  Fri, 21 Aug 2026 11:43:34 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Jaipur में CJP कार्यकर्ताओं का विरोध..मचा बवाल | CJP School Inspection #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:40:11+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers