मुंबई के कुर्ला में रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 10 लोग घायल
मुंबई के कुर्ला में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां निर्माण स्थल की एक क्रेन रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन पर गिर गई. इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं.
The post मुंबई के कुर्ला में रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 10 लोग घायल appeared first on Prabhat Khabar.
पुणे में गूंजेगी ‘छात्रों की आवाज’, राहुल गांधी के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस और हर्षवर्धन सपकाल आमने-सामने
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पुणे दौरे से पहले महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेजों के छात्रों तक सीमित रहेगा।
सपकाल ने कहा कि 22 अगस्त को एआईएसएसएमएस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए खुला रहेगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पुणे पहुंचे सपकाल ने संवाददाताओं से कहा कि यह छात्राओं के साथ संवाद का कार्यक्रम होगा।
इसे भी पढ़ें: Alaska Plane Crash | अमेरिका के अलास्का में बड़ा हादसा! 8 लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, तलाश अभियान जारी
उन्होंने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम पुणे में हो रहा है, जो लड़कियों की शिक्षा की नींव रखने वाली सावित्रीबाई फुले और जीजामाता की भूमि है जिन्होंने (अपने पुत्र) छत्रपति शिवाजी महाराज को हिंदवी स्वराज्य का मंत्र दिया ’’ फडणवीस के इस दावे पर कि कार्यक्रम केवल कांग्रेस नेताओं के शिक्षण संस्थानों के छात्रों तक सीमित रहेगा, सपकाल ने कहा कि ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: BJP से गठबंधन के कयासों को Harsimrat Kaur ने दी हवा, कहा पंजाब के विकास के लिए दिल्ली जरूरी
इससे पहले नागपुर में फडणवीस ने कहा कि यह कार्यक्रम एक ‘‘नियंत्रित माहौल’’ में होगा और खुले संवाद के बजाय ‘‘एकतरफा भाषण’’ हो सकता है। उन्होंने कहा था कि उनकी जानकारी के अनुसार, गांधी कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेजों में पंजीकृत छात्रों के साथ ही बातचीत करेंगे।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
