LPG e-KYC Deadline Extend: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, e-KYC की अंतिम तिथि बढ़कर 23 अगस्त हुई, जानें प्रक्रिया
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी गैस ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। पहले इसके लिए 16 अगस्त की समय-सीमा तय की गई थी लेकिन सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों, छुट्टियों और एजेंसियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए कंपनियों ने ग्राहकों को 1 हफ्ते की अतिरिक्त राहत दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे एक हफ्ते में करा लें। यदि आप 23 अगस्त तक e-KYC नहीं करा पाते हैं, तो आपका गैस कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं होगा लेकिन बिना केवाईसी के आप घरेलू सब्सिडी दरों पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे और सप्लाई में भी परेशानी हो सकती है।
उपभोक्ता ऑयल कंपनी (IndianOil, HP, BPCL) के मोबाइल ऐप और आधार फेसआरडी ऐप को डाउनलोड करके अपना स्वयं के चेहरे पर आधारित बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) पूरा कर सकते हैं।
जिन ग्राहकों को ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आ रही है, वे अपनी निकटतम गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) या डिलीवरी मैन की मदद से e-KYC पूरी करा सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक 1.39 करोड़ यानि 83 फीसदी उपभोक्ता ई-केवायसी करा चुके है लेकिन 17 फीसदी की अब भी बाकी है।
मोबाइल से कैसे करें LPG e-KYC?
- Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए ।
- Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL ऐप के जरिए ।
- HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस दौरान Aadhaar Card से जुड़े मोबाइल नंबर और Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है। ऐप में दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए अपना चेहरा स्कैन करें और प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का successful/completed status जरूर चेक करें।
अंक राशिफल 21 अगस्त: रिश्ते में उलझन बढ़ाएगी आपकी चुप्पी, पढ़ें चंद्रमा के संकेत
Mulank 2 Ank Rashifal 2026: मूलांक 2 वालों को 21 अगस्त के दिन चंद्रमा के संकेत को नजरअंदाज नहीं करना है। जानिए आखिर इस दिन आपकी चुप्पी किस तरह से चीजों को खराब कर सकती है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan







