Hayden Panettiere Death: 37वें जन्मदिन से पांच दिन पहले हेडन पैनेटीयर का निधन, 'हीरोज' की एक्ट्रेस की जिंदगी रही बेहद दर्दनाक
Hayden Panettiere Death: अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। हेडन ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने टीवी शो 'हीरोज' और 'नैशविले' में अपने दमदार अभिनय से दुनियाभर में पहचान बनाई।
जन्मदिन से पांच दिन पहले निधन
हेडन पैनेटीयर का निधन उनके 37वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हुआ। वह 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। हालांकि, उनके निधन की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस के प्रतिनिधि ने एक बयान जारी कर उनके निधन पर दुख जताया। बयान में हेडन को ऐसी एक्ट्रेस बताया गया, जिन्होंने अपने काम और अपनी मौजूदगी से परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के दर्शकों को खुशी दी।
चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया करियर
हेडन ने मनोरंजन की दुनिया में कदम काफी कम उम्र में रखा था। उन्होंने टीवी और फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता साइंस-फिक्शन ड्रामा 'हीरोज' से मिली। इस शो में उन्होंने क्लेयर बेनेट का किरदार निभाया था। इसके बाद हेडन म्यूजिकल ड्रामा सीरीज 'नैशविले' में नजर आईं। उन्होंने इस शो में जूलियट बार्न्स की भूमिका निभाई और 2012 से 2018 तक इससे जुड़ी रहीं।
इन फिल्मों में भी किया काम
टीवी के अलावा हेडन ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी फिल्मों में 'रिमेंबर द टाइटन्स', 'रेजिंग हेलेन', 'आइस प्रिंसेस', 'आई लव यू, बेथ कूपर', 'स्क्रीम 4' और 'स्क्रीम VI' शामिल हैं। उन्होंने टीवी फिल्म 'अमांडा नॉक्स' में भी काम किया था।
निजी जिंदगी के बारे में
हेडन ने अपनी किताब 'This Is Me: A Reckoning' में अपनी जिंदगी के कई निजी पहलुओं के बारे में बात की थी। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कम उम्र में काम शुरू करने से लेकर अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों तक के अनुभव साझा किए थे। खास तौर पर उन्होंने बेटी के जन्म के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझने के बारे में खुलकर लिखा था।
बेटी के जन्म के बाद मुश्किल दौर
हेडन की बेटी काया एवडोकिया क्लिट्स्को का जन्म दिसंबर 2014 में हुआ था। काया उनके पूर्व मंगेतर और यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट बॉक्सर व्लादिमीर क्लिट्स्को की बेटी हैं। हेडन ने अपनी किताब में बताया था कि बेटी के जन्म के बाद वह भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा था कि बेटी को पहली बार देखने के बाद भी उन्हें वैसी भावनाएं महसूस नहीं हुईं, जैसी एक मां से उम्मीद की जाती है। बाद में उन्हें पोस्टपार्टम डिप्रेशन की समस्या का पता चला और उन्होंने इलाज भी कराया।
बेटी की कस्टडी को लेकर किया बड़ा फैसला
अपनी निजी परेशानियों और शराब की लत से जूझने के दौरान हेडन ने 2018 में अपनी बेटी की पूरी कस्टडी व्लादिमीर क्लिट्स्को को दे दी थी। बाद में उन्होंने इस फैसले को अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया। हालांकि, हेडन और व्लादिमीर के बीच बेटी को लेकर संबंध अच्छे बने रहे। वह अपनी बेटी से मिलने भी जाती थीं।
यह भी पढ़े- 27 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, लंबे समय से थीं परेशान; सोते-सोते थमीं सांसें
Luxury SUV: जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Luxury SUV: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में जीप की ओर से कई लोकप्रिय मॉडल पेश किए जाते हैं। अब कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी जीप कंपास का खास 85th एनिवर्सरी एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसे सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इस स्पेशल एडिशन में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है।
लॉन्च हुआ खास एडिशन
Jeep ने अपनी Compass SUV का नया 85th एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। यह स्पेशल एडिशन कंपनी के 85 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसे खास स्टाइलिंग, अतिरिक्त फीचर्स और एक्सेसरीज के साथ पेश किया गया है।
सिर्फ 85 यूनिट्स होंगी उपलब्ध
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन को लिमिटेड संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी इस खास एडिशन की केवल 85 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में पेश करेगी। ऐसे में यह सामान्य Compass के मुकाबले ज्यादा एक्सक्लूसिव विकल्प बन जाता है।
मिलेंगे ये खास फीचर्स
इस स्पेशल एडिशन में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, Sky Lounge, डिजिटल IRVM और फ्रंट व रियर डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा एनिवर्सरी एडिशन में खास स्टाइलिंग और चुनिंदा एक्सेसरीज भी दी गई हैं, जो SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक देती हैं।
कंपनी ने कही यह बात
Stellantis India के Automotive Brands के Business Head और Director कुमार प्रियेश ने कहा कि Jeep Compass भारत में कंपनी की कहानी का अहम हिस्सा रही है। उनके मुताबिक, 85th एनिवर्सरी एडिशन के जरिए इस लोकप्रिय SUV को खास स्टाइलिंग, चुनिंदा एक्सेसरीज और सुरक्षा तकनीकों के साथ नया रूप दिया गया है। यह एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपनी SUV में ज्यादा पर्सनल, इंटेलिजेंट और एक्सक्लूसिव अनुभव चाहते हैं।
कितनी है कीमत?जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 26.70 लाख रुपये रखी गई है। लिमिटेड यूनिट्स और अतिरिक्त फीचर्स के चलते यह रेगुलर Compass से अलग और ज्यादा एक्सक्लूसिव विकल्प के तौर पर पेश की गई है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








