Responsive Scrollable Menu

Electric SUV: एमजी की नई हेक्टर हॉक ईवी की पहली झलक आई सामने, जानें लॉन्च डेट

Electric SUV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली SUV लॉन्च से पहले बिना किसी कवर के नजर आई है। कंपनी इसे 26 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV का नाम Hector Hawk हो सकता है। माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Wuling Starlight 560 का री-बैज्ड वर्जन होगी। इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।

डिजाइन में दिखेंगे मामूली बदलाव
पहली नजर में Hector Hawk का डिजाइन ग्लोबल मॉडल Starlight 560 से काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है। हालांकि, भारतीय मॉडल में कुछ बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा अंतर फ्रंट ग्रिल पर नजर आता है, जहां MG का लाइटेड लोगो दिया गया है। इसमें एक लाइटबार एलिमेंट है, जो हेडलैंप तक जाता है।

SUV के हेडलैंप में Starlight 560 जैसा ही ट्विन-पैरेलल LED DRL डिजाइन देखने को मिलता है। फ्रंट बंपर का डिजाइन भी ग्लोबल मॉडल के समान नजर आता है।

साइड प्रोफाइल में क्या बदला?
साइड से देखने पर सबसे बड़ा बदलाव अलॉय व्हील्स में दिखाई देता है। इसके अलावा विंडोलाइन, बॉडी क्लैडिंग और D-पिलर ट्रिम जैसे डिजाइन एलिमेंट्स ग्लोबल मॉडल से काफी मिलते-जुलते हैं।

SUV का रियर हिस्सा अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। हालांकि, कंपनी के टीजर से संकेत मिलता है कि टेल लैंप में भी हेडलैंप की तरह LED लाइटिंग डिजाइन दिया जाएगा।

तीन-रो वाला केबिन
इंटीरियर की बात करें तो MG ने इस SUV में तीन-रो सीटिंग लेआउट की पुष्टि की है। दूसरी और तीसरी रो में बेंच-स्टाइल सीटें दी जाएंगी। हालांकि, दूसरी रो में कैप्टन चेयर का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

टीजर इमेज में डैशबोर्ड पर बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई देता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील के पीछे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

कितना दमदार होगा पावरट्रेन?
भारत में आने वाली Hector Hawk EV के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके ग्लोबल सिबलिंग Wuling Starlight 560 में 69.2 kWh की LFP बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है।

यह मोटर करीब 201 bhp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ग्लोबल मॉडल एक बार चार्ज करने पर करीब 530 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। अब देखना होगा कि भारतीय मॉडल में यही पावरट्रेन मिलता है या कंपनी इसमें कोई बदलाव करती है।

EV के बाद आएगा Plug-in Hybrid मॉडल
MG की योजना भारत में इलेक्ट्रिक SUV के बाद अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार पेश करने की भी है। उम्मीद है कि यह मॉडल भी Hector Hawk EV पर आधारित हो सकता है।

कंपनी का ADAPT प्लेटफॉर्म अलग-अलग तरह के विद्युतीकृत पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें EV, रेंज एक्सटेंडर, प्लग-इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जैसे विकल्प शामिल हैं। ऐसे में आने वाले समय में MG के भारतीय पोर्टफोलियो में कई तरह के इलेक्ट्रिफाइड मॉडल देखने को मिल सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

16 साल तक सनी देओल ने शाहरुख से नहीं की बात: गुस्से में फाड़ी जींस; 30 साल बाद बताया 'डर' के सेट पर क्या हुआ

Sunny Deol-Shahrukh Khan fight: बॉलीवुड के दो बड़े स्टार सनी देओल और शाहरुख खान के बीच फिल्म 'डर' की शूटिंग के दौरान हुआ झगड़ा आज भी इंडस्ट्री की चर्चित घटनाओं में शामिल है। दोनों कलाकारों के बीच फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि करीब 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं की।

अब सनी देओल ने 30 साल बाद इस पुराने विवाद को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान उके दोस्त नहीं, सिर्फ कलीग हैं।

'डर' के सेट पर क्यों नाराज हुए थे सनी देओल?
1993 में रिलीज हुई 'डर' में सनी देओल ने सुनील मल्होत्रा का किरदार निभाया था, जबकि शाहरुख खान ने राहुल मेहरा नाम के जुनूनी विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख का किरदार काफी प्रभावशाली था और कहानी में उसे जिस तरह पेश किया गया, उसे लेकर सनी देओल को आपत्ति थी।

Darr Movie scene

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दोनों कलाकारों के बीच बहस हुई थी। उस समय सनी इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपने हाथों से जींस तक फाड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और उन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की।

सनी देओल ने बताया, विवाद की वजह क्या थी?
शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में सनी देओल ने उस घटना को याद करते हुए कहा- "मैं किसी और पर गुस्सा नहीं हुआ। मुझे खुद पर गुस्सा आया और मैंने अपनी जींस फाड़ दी। कम उम्र में कुछ बातें होती हैं, और मैं कोई इनसिक्योर इंसान नहीं हूं; मुझे कोई इनसिक्योरिटी नहीं है, खासकर सेट पर। लेकिन कई एक्टर्स इनसिक्योर होते हैं और वे ऐसी हरकतें करते हैं जिनकी बिल्कुल ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि हम वही किरदार निभा सकते हैं जो हम हैं, उससे ज़्यादा कुछ नहीं। फिर भी, काफी एक्टर्स बहुत इनसिक्योर महसूस करते हैं। और इसी वजह से माहौल खराब हो जाता है और चीज़ें बिगड़ जाती हैं।"

क्या अब शाहरुख खान और सनी देओल दोस्त हैं?
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और शाहरुख दोस्त हैं, तो सनी ने जवाब दिया, "हम उस समय भी दुश्मन नहीं थे। दोस्त से मेरा मतलब है कि हम सभी फिल्म इंडस्ट्री में साथी हैं। हम फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त होने के बजाय साथी हैं।"

16 साल तक नहीं हुई दोनों के बीच बातचीत
'डर' के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के बीच बातचीत लगभग 16 साल तक बंद रही। दोनों एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद लंबे समय तक एक-दूसरे से दूरी बनाए रहे।

हालांकि, समय के साथ यह पुराना विवाद पीछे छूट गया। साल 2023 में 'गदर 2' की सफलता के बाद दोनों सितारों के बीच रिश्ते सामान्य होने की खबरें सामने आईं। सनी देओल और शाहरुख खान को बाद में सार्वजनिक मौकों पर भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हुए देखा गया।
 

Continue reading on the app

  Sports

Zolani Tete: कौन थे बॉक्सर जोलानी टेटे, जो 11 सेकेंड में बन गए चैंपियन? घर के बाहर गोली मारकर हुई हत्या

हत्या और लूटपाट जैसे अपराधों के बेतहाशा मामलों के लिए कुख्यात साउथ अफ्रीका में इतने मशहूर खिलाड़ी के मर्डर से सनसनी फैल गई है. हत्या की क्या वजह थी, ये अभी तक पता नहीं चला है. Sat, 22 Aug 2026 23:31:29 +0530

  Videos
See all

Historic first as Chinese robot beats Usain Bolt's 100m world record at Beijing games | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T21:49:46+00:00

CrimeNews : देवर का 'खूनी खेल', भाभी का कत्ल! रिश्तों का हुआ खौफनाक अंत | Crime News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T22:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers