Khatron Ke Khiladi 15: ‘मेरा बर्ताव गलत था...’ Farrhana Bhatt से तकरार के बाद Avika Gor ने मांगी माफी, बोलीं- ‘सॉरी स्वीटहार्ट’
Avika Gor Apologises To Farrhana Bhatt: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। अब अविका गौर और फरहाना भट्ट से जुड़ा एक पुराना मामला चर्चा में है। शो की शूटिंग के दौरान अविका ने फरहाना से कुछ ऐसा कह दिया था, जिसका उन्हें अब पछतावा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फरहाना से माफी मांगी है।
टीम में शामिल होते ही हुई बहस
Avika ne to b@r dancer ka muh band Kara Diya yar ???? Avika rock b@r dancer Shocked ????#AvikaGor #FarrhanaBhatt pic.twitter.com/4IrAxbS71Z
— lucky boy ????VIP???? (@ZainAli1023279) August 15, 2026
दरअसल, शो के एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांटा गया था। इस दौरान अविनाश मिश्रा को अपनी टीम के लिए कंटेस्टेंट्स चुनने का मौका मिला और उन्होंने अविका गौर को अपनी टीम में शामिल किया। अविका के टीम में आते ही सभी ने तालियां बजाईं। फरहाना भट्ट ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा, “टीम में स्वागत है तुम्हारा।”
हालांकि, अविका ने फरहाना की बात का जवाब कुछ नाराजगी भरे अंदाज में दिया। उन्होंने कहा, “तुम तो नहीं चाहती थी कि मैं इस टीम में आऊं।” इसके बाद अविका के एक्सप्रेशन भी काफी नाराज नजर आए। इस वजह से कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया।
अब अविका को हुआ पछतावा
शूटिंग के दौरान हुए इस वाकये का वीडियो अब सामने आया है। अविका गौर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए खुद अपने व्यवहार पर अफसोस जताया।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपना बर्ताव पसंद नहीं आया। फरहाना भट्ट, मुझे माफ कर दो। टीम को लेकर परेशान होकर आप पर रिएक्शन देना गलत था। ढेर सारा प्यार।”
अविका ने इस पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर किया। उनके इस अंदाज से साफ है कि उन्हें अपनी उस प्रतिक्रिया का एहसास हुआ और उन्होंने फरहाना से बात को लेकर माफी मांगना सही समझा।
शो में पहले भी हो चुके हैं विवाद
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट के अलावा कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद भी देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले शगुन शर्मा और गौरव खन्ना के बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, रित्विक धनजानी, रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
अब अविका गौर की माफी के बाद देखना होगा कि फरहाना भट्ट इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं और दोनों के बीच रिश्ते आगे कैसे रहते हैं।
यह भी पढ़े- झारखंड छात्र आंदोलन में पहुंचीं Kunickaa Sadanand, सरकार से बोलीं- ‘बच्चों की बात सुनें’
Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन में पहुंचीं Kunickaa Sadanand, सरकार से बोलीं- ‘बच्चों की बात सुनें’
Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी छात्रों के समर्थन में उतर आई हैं। वह रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। कुनिका ने छात्रों की मांगों को सुना और राज्य सरकार से इस मामले में पारदर्शिता बरतने और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुनने की अपील की।
सरकार पारदर्शी और जवाबदेह बने
कुनिका सदानंद ने ANI से बातचीत में कहा कि सरकार को छात्रों की परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र कोई गलत मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने अधिकार के तौर पर एक निष्पक्ष अवसर मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरा सरकार से कहना है कि पारदर्शी और जवाबदेह रहें और इन बच्चों की बात सुनें। वे सिर्फ एक अवसर मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है।”
एक्ट्रेस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से भी धैर्य रखने की अपील की। उनके मुताबिक करीब 20 साल से चली आ रही समस्या को एक दिन में खत्म नहीं किया जा सकता। छात्रों को सरकार को समाधान के लिए थोड़ा समय देना चाहिए और लिखित में ठोस आश्वासन लेना चाहिए।
भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से मिली
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Actress Kunickaa Sadanand says, “My message is to the government: please be transparent, accountable, and listen to these children. They are asking for an opportunity, which is their right... My message to students is that they cannot solve an issue… https://t.co/nhXVfVLLGe pic.twitter.com/bsPk84OgUg
— ANI (@ANI) August 16, 2026
कुनिका ने प्रदर्शन स्थल पर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की। एक छात्र ने अपनी खराब तबीयत को लेकर चिंता जताई और बताया कि उसकी हालत ठीक नहीं है। छात्रों का आंदोलन अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है। कई छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
CBI जांच की मांग
छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। भर्ती से जुड़े रैकेट के मामले में झारखंड CID अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में करीब 40 करोड़ रुपये के लेन-देन का अनुमान है।
20 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर धरना देंगे। वहीं, सरकार ने छात्रों को एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया है। सोमवार को होने वाली बैठक इस विवाद को सुलझाने की सातवीं कोशिश होगी। रविवार को छात्रों का विरोध प्रदर्शन झारखंड के सभी 24 जिलों में भी देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाकर अपना विरोध जताया।
पहले भी प्रदर्शन में शामिल हुई थी
कुनिका सदानंद इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं। यह प्रदर्शन Cockroach Janta Party (CJP) की ओर से आयोजित किया गया था।
यह भी पढ़े- हिंदुओं पर बयान देकर बुरे फंसे पाक के राष्ट्रपति; Javed Akhtar ने सुनाई खरी-खरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








