Responsive Scrollable Menu

पटना में B.Pharm और नर्सिंग छात्रों का हंगामा, सेंटर मैनेज करने के लिए पैसे देने के बाद भी 90% स्टूडेंट्स फेल

बिहार के पटना जिले के दानापुर में परीक्षा परिणामों को लेकर B.Pharm और B.Sc Nursing के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. मामला छितनामा स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से जुड़ा हुआ है. परीक्षा परिणाम में  छात्रों ने कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया और संस्थान के गोला रोड स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव किया. छात्रों का दावा है कि परीक्षा पास कराने और परीक्षा केंद्र को ‘मैनेज’ करने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए थे. बावजूद इसके 90 फीसद छात्र-छात्राएं फेल हो गए, जिससे उनका गुस्सा भड़क गया.

सेंटर मैनेज करने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

छात्रों की मानें तो परीक्षा से पहले उनसे कथित रूप से पैसे लिए गए थे. उनको भरोसा दिलाया गया कि परीक्षा केंद्र को मैनेज कर लिया गया है. परीक्षा के दौरान, उनको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. साथ ही छात्रों को आसानी से पास कराने का भरोसा भी दिया गया था. छात्रों का कहना है कि उन्होंने इसके लिए बड़ी रकम दी, लेकिन परिणाम सामने आने के बाद अधिकांश छात्र फेल हो गए. रिजल्ट सामने आने के बाद छात्रों ने सवाल उठाया कि जब परीक्षा केंद्र को मैनेज करने और पास कराने के नाम पर पैसे लिए गए थे, तो इतनी बड़ी संख्या में छात्र फेल कैसे हो गए? छात्रों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

मुख्य कार्यालय का किया घेराव

रिजल्ट में कथित गड़बड़ी से नाराज छात्र-छात्राओं ने गोला रोड स्थित संस्थान के मुख्य कार्यालय का घेराव कर दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने और परीक्षा परिणाम का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की. छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई वर्षों तक पढ़ाई और मेहनत की है. ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने से उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है. उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

मौके पर पहुंचे SDM

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इसके बाद दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध पांडेय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं. समझाने-बुझाने के बाद छात्रों को शांत कराया गया. छात्रों ने मांग रखी कि केवल रिजल्ट की दोबारा जांच ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्र को मैनेज करने और पास कराने के नाम पर पैसे लिए जाने के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए. छात्रों ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

हालांकि, छात्रों द्वारा लगाए गए सेंटर मैनेज करने और पास कराने के नाम पर पैसे लेने के आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. संस्थान और संबंधित विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन ने परीक्षा परिणाम और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब निगाहें संस्थान और विश्वविद्यालय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं. छात्रों को उम्मीद है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच होगी और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

Continue reading on the app

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका की बदली टीम, स्क्वाड में शामिल हुए ये 2 प्लेयर्स

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में आमने-सामने होंगी. इस मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी स्क्वाड में दो बदलाव किए हैं. कोलंबो में खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने टीम में बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को शामिल किया है.दूसरी ओर, श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दिनेश चांदिमल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि पथुम निसांका की फिटनेस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है.

कुसल मेंडिस चोट के कारण दूसरे टेस्ट से हुए बाहर 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी स्क्वाड में सहान अराचिगे और कामिल मिशारा को शामिल किया है. वहीं, स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं. वो गॉल टेस्ट के लिए भी श्रीलंका के स्क्वाड में शामिल नहीं थे, लेकिन उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं. हालांकि, पूरी तरह फिट न होने के कारण अब वह कोलंबो टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं.

दिनेश चांदिमल ICC नियम की वजह से हुए बाहर

गॉल टेस्ट के चौथे दिन दिनेश चांदिमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह बीच मैच से ही बाहर हो गए और उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में पासिंदु सूरियबंदारा को बीच मैच प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. अब आईसीसी के नियमों के अनुसार, दिनेश चांदिमल दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. ICC नियम के मुताबिक, सिर में चोट (कन्कशन) के कारण अगर कोई खिलाड़ी मैच से बाहर होता है, तो सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत वह अगले 7 दिनों तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकता है. चूंकि भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो रहा है, इसलिए तब तक उनके 7 दिन पूरे नहीं होंगे.

अचारिगे ने इंडिया-ए के खिलाफ सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

सहान अराचिगे ने अब तक श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. सहान ने भारत ए और श्रीलंका ए टीम के बीच हुई अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उस सीरीज के दूसरे मुकाबले में सहान अराचिगे ने 127 रनों की पारी खेली थी. वहीं कामिल मिशारा ने हाल में खत्म हुई लंका प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में बल्ले के कमाल किया था. अब देखने वाली बात होगी कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की प्लेइंग 11 क्या होती है. कोलंबो टेस्ट जीतकर एक और जहां टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं मेजबान श्रीलंका की नजर सीरीज बराबरी खत्म करने पर होगी. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: 952 रनों का वो ऐतिहासिक अभिशाप, जिसने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम को टेस्ट क्रिकेट से किया दूर, जानें इनसाइड स्टोरी

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), निरोशन डिकवेला, पासिंदु सोरियबंदारा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, निशान मदुष्का फर्नांडो, लाहिरु उदारा, सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा, सहान अराचिगे, कामिल मिशारा.

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

यह भी पढ़ें:  जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में कर ली सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी, WTC में भी बने नंबर-1

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

West Bengal News | Jadavpur University में संग्राम...ABVP-SFI के हिंसक प्रदर्शन से मचा बवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T22:51:10+00:00

Baat Pate Ki : यूपी में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर एक्शन में आए सीएम योगी | Protest | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers