भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है:BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी; पहले सीरीज अनाउंस की थी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है। 37 साल के पूर्व बांग्लादेशी कप्तान ने कहा कि सीरीज को लेकर BCB और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। यह जानकारी क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आई है। शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ सीरीज का पहला वनडे 3 सितंबर को होना है, यानी अब इसमें करीब 2 हफ्ते बाकी हैं। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं है कि सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार होगी या नहीं। पूरा मामला 3 प्वॉइंट्स में समझे मुस्तफिजुर के हटाने पर रिश्तों में तनाव कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटा दिया था। इसके बाद अमीनुल इस्लाम की अगुआई में BCB ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया था। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के साथ मिलकर की गई थी। हालांकि, दोनों बोर्ड के रिश्तों में सुधार की शुरुआत तब हुई, जब हाल ही में BCB अध्यक्ष बने तमीम इसी महीने की शुरुआत में भारत आए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस दौरे के दौरान बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा भी किया। ----------------------------------------- भारत के बांग्लादेश दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर सस्पेंस बरकरार; BCB चीफ ने सरकार से मदद मांगी भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में होने वाली सीरीज पर सस्पेंस बरकरार है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने अब सरकार से गुहार लगाई है कि वह भारत से बात करे। तमीम विदेश मंत्रालय गए और दौरे के लिए सुरक्षा की गारंटी मांगी। पढ़ें पूरी खबर
शिलांग हिंसा के बाद असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने शांति के लिए संयुक्त प्रयासों पर जताई सहमति
शिलांग हिंसा के बाद असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने शांति के लिए संयुक्त प्रयासों पर जताई सहमति
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









