Responsive Scrollable Menu

wireless speaker: यूनिक्स ने लॉन्च किया दमदार साउंड वाला 'PIPER' वायरलेस स्पीकर, कीमत सिर्फ इतनी

UNIX PIPER wireless speaker: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज ब्रांड यूनिक्स (UNIX) ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बाजार में एक नया और स्टाइलिश वायरलेस स्पीकर उतारा है। कंपनी ने PIPER XB-U55 वायरलेस स्पीकर को लॉन्च किया है, जो अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार साउंड और आकर्षक लुक के कारण युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

क्या है कीमत?
कंपनी ने इस पोर्टेबल स्पीकर की कीमत 1,399 रुपये तय की है। यह ग्राहकों के लिए आधिकारिक यूनिक्स इंडिया वेबसाइट के अलावा अमेज़न (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देश भर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

UNIX PIPER wireless speaker शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी बैकअप
यह स्पीकर वायरलेस कनेक्टिविटी के मामले में काफी बेहतर है, जो 15 मीटर तक की रेंज के साथ ब्लूटूथ सपोर्ट प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के संगीत का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इसमें TWS पेयरिंग, यूएसबी (USB) और टीएफ (TF) कार्ड प्लेबैक का विकल्प भी दिया गया है, जिससे गाने सुनने के कई रास्ते मिल जाते हैं।

डिवाइस में 1200mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्लेबैक देती है। वहीं, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

पंचक बास और बीट-सिंक आरजीबी लाइटिंग
PIPER XB-U55 स्पीकर 7W के रिच साउंड आउटपुट और शक्तिशाली बास के साथ आता है, जो हर बीट में गहराई और दम जोड़ता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका वर्टिकल, बीट-सिंक आरजीबी लाइट डिस्प्ले है, जो म्यूजिक के रिदम के साथ चमकता है और एक डायनेमिक विजुअल अनुभव देता है। यह स्पीकर ब्लैक, ब्लू और व्हाइट जैसे तीन शानदार कलर वेरिएंट में आता है। इसके साथ ही इसमें इंटीग्रेटेड सॉफ्ट-सिलिकॉन कैरिंग हैंडल दिया गया है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Continue reading on the app

सीहोर: बिजली के तार चुराने वाला गिरोह बेनकाब, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें​ कि पुलिस ​ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से तीन आरोपी तार चोरी करते थे जबकि एक चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 क्विंटल बिजली के तार, एक मोटरसाइकिल, रस्सा और कटर समेत करीब 2.50 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।

पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों से मिली थी चोरी की शिकायतें

जानकारी अनुसार, पुलिस को 15 अगस्त को जिले के भटोनी, जताखेड़ा और लालाखेड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली के तार चोरी होने की कई शिकायतें मिली थीं। मामले को गंभीरत से ​लेते हुए पुलिस ने भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ कि तो आरोपियों ने बताया कि तीन आरोपी बाइक से गांवों में घूमकर बिजली लाइनों की रेकी करते थे। इसके में बाद रात के अंधेरे में रस्सी के सहारे बिजली के तार नीचे खींचकर आरी और कटर से काट लेते थे। बाद में चोरी किए गए तार कबाड़ी सलमान कुरैशी को बेच देते थे।

चारों आरोपियों की पहचान

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी सलमान कुरैशी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सीहोर निवासी मुकेश शाक्य (38), उत्तम शाक्य (54), रंजीत ठाकुर (60) और मछली बाजार, सीहोर निवासी सलमान कुरैशी (36) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अब क्षेत्र में हुई अन्य बिजली तार चोरी की घटनाओं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

नीदरलैंड्स से हार के बाद भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत? जानिए पूरा समीकरण

India Hockey World Cup Semi final Scenario: नीदरलैंड के खिलाफ 1-3 से हार के बाद एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. नीदरलैंड छह अंकों के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है, लेकिन भारत का भविष्य अब पूल-ई के अन्य मुकाबलों पर टिका है. अगर अर्जेंटीना वापसी करते हुए इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. Sat, 22 Aug 2026 22:18:11 +0530

  Videos
See all

Ramdev Baba News: रामदेव पर ये क्या बोलने लगे बृजभूषण ? #babaramdev #brijbhushansharansingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:21:35+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers