Responsive Scrollable Menu

भारत में त्योहारी सीजन में भर्ती में 15-20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, 2.5 लाख तक अस्थायी रोजगार सृजित होने की संभावना: रिपोर्ट

भारत में त्योहारी सीजन में भर्ती में 15-20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, 2.5 लाख तक अस्थायी रोजगार सृजित होने की संभावना: रिपोर्ट

Continue reading on the app

पटना के गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन:BPSC TRE 4.0 की मांग को लेकर शुरू विरोध 13 मांगों तक पहुंचा, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी

पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और झारखंड आंदोलन के बाद बिहार में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का 'स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह' आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। इस आंदोलन की शुरुआत में केवल नोटिफिकेशन की मांग थी, जो अब बढ़कर 13 सूत्रीय मांगों में बदल चुकी है, और इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। जुलाई में हुई आंदोलन की शुरुआत बिहार में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी को लेकर उम्मीदवारों का विरोध अलग-अलग जगह पर शुरू हुआ। 14 जुलाई को BSSC कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया और परीक्षा/भर्ती से जुड़ी मांगें उठाईं। उसके बाद पेपर लीक और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी पटना समेत कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन हुए। 6 अगस्त को STET उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया 6 अगस्त 2026 को STET उम्मीदवारों ने पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में TRE-4 में STET उम्मीदवारों को मौका मिलने, STET साल में दो बार किए जाने, परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षा किए जाने और 2026 की परीक्षा की तारीख घोषित की जाने की मांग थी। पटना के गर्दनीबाग में 'ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार' के बैनर तले कैंडिडेट्स पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने और 70वीं BPSC परीक्षा निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उपवास कर रहे हैं। आंदोलन के चलते जारी हुआ भर्ती नोटिफिकेशन इस आंदोलन के चलते बिहार लोक सेवा आयोन ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। फिलहाल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सत्याग्रह कर रहे हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों का कहना कि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। तेजस्वी यादव ने छात्रों के साथ मार्च निकाला 19 अगस्त 2026 को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र-युवा मुद्दों और सीवान में छात्रों पर कथित AK-47 फायरिंग के विरोध में लोकभवन/राजभवन मार्च का नेतृत्व किया। इसे बिहार में चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच RJD के बड़े राजनीतिक प्रदर्शन के रूप में देखा गया। उनके मुख्य मुद्दे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोलीबारी, बिहार में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों के अलावा मामले की न्यायिक जांच की मांग भी है। आज भी जारी है प्रदर्शन पटना के TRE-4/BPSC शिक्षक भर्ती 20 अगस्त यानि आज भी जारी है। टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब आंदोलनकर्ता परीक्षा को एक फेज में कराने और नेगेटिव मार्किंग खत्म करने पर जोर दे रहे हैं। बता दें कि इस साल TRE-4/BPSC शिक्षक भर्ती आंदोलन के चलते TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस साल परीक्षा प्रीलिम्स और मेन्स दो फेज में होगी। इसके साथ ही परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग अब छात्रों की मांग है कि परीक्षा सिर्फ एक फेज में हो और निगेटिव मार्किंग खत्म की जाए। TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने की मांग से शुरू हुआ आंदोलन अब तक 13 मांगों को पूरा किए जाने तक पहुंच गया है। छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग और BPSC के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में TRE-4 में सीटें बढ़ाने और छात्रों की अन्य मांगों पर चर्चा हुई। फिलहाल बिहार के इस आंदोलन से परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दे भी जुड़ते जा रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस कार्रवाई और हिंसक झड़पों के मामले भी सामने आए हैं। ये खबर भी पढ़ें JSSC CGL सफल उम्मीदवारों का प्रदर्शन:कई रोने लगे, प्रदर्शनकारी बोले- परीक्षा रद्द होने से 2500 से ज्यादा कैंडिडेट्स फिर बेरोजगार होंगे 17 अगस्त 2026 को JSSC-CGL कैंसिल होने के बाद एक ओर जहां आंदोलनकारी खुशी से झूमते हुए नजर आए। वहीं एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों ने नया आंदोलन शुरू कर दिया। इस बार आंदोलन करने वाले छात्र वे हैं जिन्होंने JSSC-CGL पास करके नौकरी हासिल की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट छोड़ना मत... कैंसर से लड़ते हुए पिता ने लिखी थी चिट्ठी, सारांश जैन ने पूरा किया अधूरा सपना, मिली भारत की टेस्ट कैप

who is saransh jain: 33 साल के सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला. वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें टेस्ट कैप पहनाई. सारांश एक ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. Sun, 23 Aug 2026 10:41:47 +0530

  Videos
See all

Car Accident : कन्नौज एक्सप्रेसवे पर कार से मिला भारी सोना | Gold Seized | Agra Expressway | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:10:36+00:00

Food Adulteration: सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा | Food Safety | Hamirpur | Indore #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T05:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers