Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, 'डायन भाभी' बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम

बॉलीवुड के गलियारों में आज मनोरंजन, सस्पेंस और बड़े खुलासों का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहाँ यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' के खौफनाक 'डायन' लुक ने पति आदित्य धर को भी चौंका दिया है, वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार अजय देवगन 'क्राइम पेट्रोल 2026' के जरिए टीवी Host के रूप में एक धमाकेदार नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की ऑनलाइन ग्रॉसरी में निकले कॉकरोच के विवाद से लेकर बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की 'धुरंधर' के 3,000 करोड़ से अधिक की रिकॉर्डतोड़ कमाई और ओटीटी पर करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के सस्पेंस तक—सिनेमा जगत की इन 5 बड़ी और चर्चित खबरों ने फैंस का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है।
.......................................................................................................................
'नई नवेली' का मोशन पोस्टर आउट
यामी गौतम के 'भाभी डायन' लुक पर पति आदित्य धर का मजेदार रिएक्शन
एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फैंटेसी-कॉमेडी 
फिल्म 'नई नवेली' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है
जो 2026 में दशहरा के मौके पर रिलीज होगी
पोस्टर में यामी एक रहस्यमयी और डरावनी दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं
 यामी के इस 'डायन' वाले लुक पर उनके पति और 
फिल्ममेकर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा, 
"तो मैंने इनसे शादी की है!!" उनका यह फनी रिएक्शन अब तेजी से वायरल हो रहा है
.......................................................................................................................

छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री: 'क्राइम पेट्रोल 2026' को करेंगे होस्ट
सुपरस्टार अजय देवगन अब टीवी होस्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं
 वे सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का
 करंट सीज़न' के नए होस्ट के रूप में दर्शकों से जुड़ेंगे
मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो के अनुसार, 
यह शो 31 अगस्त से टीवी पर प्रसारित होगा, 
जहाँ अजय देवगन दर्शकों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश देंगे
.......................................................................................................................

श्वेता तिवारी की ऑनलाइन ग्रॉसरी में निकला कॉकरोच, FDA कमिश्नर से की शिकायत
टीवी और ओटीटी स्टार श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर 
एक वीडियो शेयर कर ऑनलाइन डिलीवरी ऐप की बड़ी लापरवाही उजागर की है
श्वेता का दावा है कि इंस्टामार्ट से मंगाए गए ड्रिंक 
के साथ उनके घर में एक जिंदा कॉकरोच भी आ गया
 एक्ट्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए महाराष्ट्र एफडीए 
(FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग किया और खाद्य 
सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
.......................................................................................................................

करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' की धूम, ओटीटी पर छाया सस्पेंस
फिल्म मेकर करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 
अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। 
इस शो में श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती 
और क्रिस्टल डिसूजा जैसी कई दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आ रही हैं। 
शो में सेलेब्स के बीच चल रही रणनीतियों और धोखे के खेल ने दर्शकों को बांधकर रखा है।
.......................................................................................................................

बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की 'धुरंधर' का तहलका, कमाई ₹3000 करोड़ पार
रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर आदित्य धर की दो 
भागों वाली ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' ('धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज')
ने वर्ल्डवाइड कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,
लगभग ₹250 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन फ्रेंचाइजी ने दुनिया
भर में ₹3,000 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है

Continue reading on the app

BYD सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट लॉन्च:फुल चार्ज में 520km की रेंज, ₹41.90 लाख कीमत; हुंडई आयोनिक 5 से मुकाबला

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने आज 20 अगस्त को भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट 'डायनेमिक' लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज में 520 किलोमीटर चलती है। इस नए बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपए रखी गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। कार का साथ पैकेज में 10 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और LFP लो-वोल्टेज बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। सीलायन 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई आयोनिक 5, किया EV6 और बीएमडब्ल्यू iX1 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से है। कंपनी भारत में अब तक इस एसयूवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। एक्सटीरियर: 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलेंगे लुक के मामले में सीलियन 7 डायनेमिक का एक्सटीरियर काफी हद तक इसके प्रीमियम वैरिएंट्स जैसा ही स्पोर्टी और कूपे स्टाइल SUV वाला है। इंटीरियर: 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले सिलियन 7 के केबिन की बात करें तो इसमें डैशबोर्ड पर हीटेड ग्रिप्स और ऑडियो फंक्शन के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ADAS के कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें सेंटर कंसोल पर ड्राइव सिलेक्टर नॉब, ड्राइव और टेरेन मोड के लिए बटन और दो कपहोल्डर मिलते हैं। इस SUV कार में रोटेटेबल 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और सनशेड के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन वाली फ्रंट सीटें दी गई है, जो मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल भी हैं। इसके अलावा सीलायन 7 में 50W वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: सीलायन 7 फुल चार्ज में 520km की रेंज नए डायनेमिक वैरिएंट में कंपनी ने नया बैटरी पैक ऑप्शन दिया है… सेफ्टी फीचर: एडास के साथ 11 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ADAS सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें रियर कोलिजन वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के इस दौरे पर फिर मंडराए संकट के बादल, तारीखों में बदलाव की तैयारी

IND vs BAN: टीम इंडिया को अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करना है. लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. इस दौरे पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. Fri, 21 Aug 2026 11:02:30 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00

News Ki Pathshala | कांग्रेस का ये सच क्या आपको पता है? | #shorts #vandemataram #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers