Responsive Scrollable Menu

MiG 21 पर डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है नेटफ्लिक्स, अगस्त में ही होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने नई डॉक्यूमेंट्री अनाउंस की है। ये डॉक्यूमेंट्री लड़ाकू विमान ‘MiG 21’ पर बेस्ड होगी और अगस्त में ही ओटीटी पर रिलीज होगी।

Continue reading on the app

MP College Admission: कॉलेज में छात्रों को प्रवेश का एक और अवसर, रिक्त सीटों पर 21 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त CLC

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश का एक और मौका दिया है। विभाग ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की अवधि 21 से 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

इस अतिरिक्त चरण में छात्रों को उपलब्ध रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। ध्यान रहे 31 अगस्त को निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। साथ ही महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे पात्र छात्रों को प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी प्रवेश के अवसर से वंचित न रहे।

NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी भी जारी की गई है। इसके अंतर्गत छात्रों को पंजीयन से लेकर प्रवेश शुल्क भुगतान तक निर्धारित तिथियों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 में NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण में पंजीयन और आवेदन 20 से 24 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 25 अगस्त तक किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के उपरांत मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी।
  • 29 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा।
  • महाविद्यालय आवंटित छात्रों को 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज, टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ भौतिक सत्यापन और ई-केवाईसी कराना होगा।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 29 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जा सकेगा।
  • निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क जमा करने वाले आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा।
  • शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा।

31 जुलाई तक 5 लाख 24 हजार 48 छात्रों ने लिया प्रवेश

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 5 लाख 24 हजार 48 छात्रों ने प्रवेश लिया है। 31 जुलाई 2026 की स्थिति में 2 हजार 1 महाविद्यालयों (1 हजार 256 सामान्य एवं 745 एनसीटीई महाविद्यालयों) में 7 लाख 51 हजार 123 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। इनमें 6 लाख 60 हजार 981 छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 5 लाख 24 हजार 48 छात्रों को प्रवेश दिया गया।

  • स्नातक स्तर पर 4 लाख 58 हजार 792 छात्रों ने पंजीयन कराया, जिनमें 4 लाख 13 हजार 963 छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 3 लाख 60 हजार 902 छात्रों ने प्रवेश प्राप्त किया।
  • स्नातकोत्तर स्तर पर 1 लाख 66 हजार 402 छात्रों ने पंजीयन कराया। इनमें 1 लाख 43 हजार 533 के दस्तावेजों का सत्यापन तथा 1 लाख 14 हजार 802 छात्रों ने प्रवेश प्राप्त किया।
  • एनसीटीई पाठ्यक्रमों में एक लाख 25 हजार 929 पंजीयन कराया। इनमें एक लाख 3 हजार 485 ने दस्तावेजों का सत्यापन तथा 48 हजार 344 छात्रों ने प्रवेश लिया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

Historic first as Chinese robot beats Usain Bolt's 100m world record at Beijing games | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T21:49:46+00:00

CrimeNews : देवर का 'खूनी खेल', भाभी का कत्ल! रिश्तों का हुआ खौफनाक अंत | Crime News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T22:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers