iPhone 18 Series Launch Countdown शुरू: Apple इस दिन कर सकता है बड़ा इवेंट, सामने आई संभावित तारीख
Apple की अगली iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। कंपनी हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है। हालांकि, Apple ने अभी तक iPhone 18 लॉन्च इवेंट की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और सामने आई रिपोर्ट्स के आधार पर संभावित तारीख का अंदाजा लगाया जा सकता है।
2026 की iPhone लाइनअप में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और लंबे समय से चर्चा में रहा iPhone Ultra शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 को iPhone 18e के साथ 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।
सितंबर में हो सकता है iPhone 18 का लॉन्च इवेंट
Apple आमतौर पर अमेरिका में Labour Day के बाद सितंबर के पहले मंगलवार या बुधवार को अपने नए iPhone मॉडल लॉन्च करता है। इस शेड्यूल से कंपनी को महीने के मध्य तक नए iPhone की बिक्री शुरू करने और छुट्टियों के सीजन से पहले रिटेल चैनल में पर्याप्त स्टॉक पहुंचाने का समय मिल जाता है।
इसी पुराने पैटर्न को देखते हुए 8 सितंबर 2026 को iPhone 18 सीरीज के लॉन्च इवेंट के लिए संभावित तारीख माना जा रहा है। हालांकि, Bloomberg के Mark Gurman ने 9 सितंबर को भी संभावित तारीख बताया है। इस साल अमेरिका में Labour Day 7 सितंबर को है। ऐसे में 9 सितंबर को इवेंट आयोजित करने से Apple के कर्मचारियों और इवेंट में शामिल होने वाले लोगों को एक अतिरिक्त ट्रैवल डे मिल सकता है।
पिछले साल भी सितंबर में हुआ था iPhone लॉन्च
Apple ने पिछले कुछ वर्षों में सितंबर की शुरुआत में ही अपनी नई iPhone सीरीज पेश की है। iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इससे पहले iPhone 16 सीरीज भी 9 सितंबर 2024 को पेश की गई थी।
वहीं, 2023 में Apple ने 12 सितंबर को iPhone 15 सीरीज से पर्दा उठाया था। 2022 में iPhone 14 सीरीज 8 सितंबर को लॉन्च हुई थी। इन तारीखों से साफ है कि Apple आमतौर पर अपने फ्लैगशिप iPhone के लिए सितंबर की शुरुआत का समय चुनता है। हालांकि, 2020 में COVID-19 महामारी के चलते लॉन्च इवेंट सितंबर से टलकर अक्टूबर में आयोजित हुआ था।
Apple कब कर सकता है iPhone 18 लॉन्च डेट का ऐलान?
iPhone लॉन्च इवेंट की घोषणा को लेकर भी Apple का एक पैटर्न रहा है। कंपनी आमतौर पर लॉन्च इवेंट से करीब 14 दिन पहले इसकी तारीख का ऐलान करती है। उदाहरण के तौर पर, 2022 में Apple ने iPhone 14 लॉन्च इवेंट की घोषणा 24 अगस्त को की थी और इवेंट 7 सितंबर को हुआ था। इसी तरह iPhone 15 का लॉन्च इवेंट 29 अगस्त को घोषित किया गया था और 12 सितंबर को आयोजित हुआ।
iPhone 16 सीरीज के लॉन्च इवेंट की घोषणा भी 26 अगस्त को की गई थी, जबकि इवेंट 9 सितंबर को हुआ था। वहीं, iPhone 17 लॉन्च इवेंट का ऐलान भी पिछले साल 26 अगस्त को किया गया था।
26 अगस्त को हो सकता है बड़ा ऐलान
अगर Apple पिछले साल के पैटर्न को दोहराता है और 9 सितंबर 2026 को iPhone 18 सीरीज का लॉन्च इवेंट आयोजित करता है, तो कंपनी करीब 14 दिन पहले यानी 26 अगस्त को इवेंट की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। हालांकि, यह केवल पिछले वर्षों के ट्रेंड पर आधारित अनुमान है। Apple ने अभी तक iPhone 18 लॉन्च इवेंट की तारीख की पुष्टि नहीं की है। लॉन्च में करीब एक महीने का समय बचा होने के कारण कंपनी जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews









