Responsive Scrollable Menu

'लाश बन जाएंगे, तब रोइएगा मत', कंगना रनौत ने शेयर की नीले ड्रम की फोटो, इन लोगों को दी चेतावनी

Kangana Ranaut Blue Drum Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. कंगना ने एक नीले ड्रम की फोटो शेयर करते हुए रिश्तों में बढ़ती हिंसा और बदलते रिलेशनशिप कल्चर पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ये पोस्ट बेंगलुरु के एक हत्या मामले से जोड़ा  है. पोस्ट में कंगना ने ‘बॉडी काउंट’ जैसी सोच को लेकर लोगों को चेतावनी भी दी.

कंगना ने बदलते रिश्तों पर उठाए सवाल

को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेंगलुरु मामले की एक न्यूज रिपोर्ट रीपोस्ट की और उसके साथ एक लंबा कैप्शन लिखा. इसमें लिखा था, 'हर दूसरे दिन ऐसी खबरें आती हैं - कभी महिलाएं पुरुषों को चट्टान से नीचे फेंक देती हैं, तो कभी पुरुष महिलाओं को नीले ड्रम में बंद कर देते हैं? पश्चिमी संस्कृति अपनाना आसान है, लेकिन पश्चिम में लोग अरेंज मैरिज या रूढ़िवादी संस्कृति के सामाजिक दबाव में एक-दूसरे को खत्म नहीं करते हैं.' ये सब स्वीकार करना बहुत कूल लगता है.जब तक कि आप या आपका अपना बच्चा ड्रम में न पहुंच जाए. इसलिए जाग जाइए'

कंगना की लोगों को चेतावनी

कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'बेंचिंग, घोस्टिंग, क्रंबिंग और बॉडी काउंट जैसी संस्कृति को खुद को असंवेदनशील न बनाने दें. इसे सामान्य न मानें. एक बार जब आप इंसानी रिश्तों को सिर्फ बॉडी काउंट तक सीमित मानने लगते हैं, तो जब आप खुद एक लाश बन जाएंगे, तब रोइएगा मत.' बता दें, ‘बॉडी काउंट’ का मतलबा होता है किसी व्यक्ति के कितने पार्टनर रहे हैं. वहीं, कंगना ने अपने पोस्ट के जरिए किसी एक व्यक्ति के बजाय रिश्तों को लेकर समाज में बदलती सोच पर ज्यादा फोकस किया.

Photograph: (Kangana Ranaut (Instagram))

ये भी पढ़ें- 'Awarapan 2' की 6ठें दिन धीमी पड़ी रफ्तार, 'Batwara 1947' का अब भी हाल बेहाल, जानें बाकियों का कलेक्शन

शेयर की नीले ड्रम की फोटो

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'इंसानी रिश्तों को सिर्फ बॉडी काउंट कहने वाली पश्चिमी संस्कृति को ना कहें. मुझे ट्रोल करने के लिए तैयार हो जाइए, लेकिन याद रखिए कि आपके आस-पास भी एक नीला ड्रम हो सकता है, हा हा, बाय, आपका दिन अच्छा रहे.' वहीं, अपनी अगली स्टोरी में, कंगना ने एक नीले ड्रम की फोटो शेयर की और लिखा- 'ये उन सभी दोस्तों के लिए है जो इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट कहते हैं.' बता दें, कंगना का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब बेंगलुरु के एक हत्या मामले ने लोगों को हैरान कर रखा है.

क्या है बेंगलुरु का नीला ड्रम केस?

दरअसल, बेंगलुरु के चिक्काबनावारा इलाके में एक चौंकाने वाला डबल मर्डर केस सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक महिला पर अपने पति और करीब चार साल के बेटे की हत्या में शामिल होने का आरोप है. जांच में महिला के कथित प्रेमी की भूमिका भी सामने आई है और पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या इसलिए की गई हो सकती है, क्योंकि वो अपने पिता की हत्या का गवाह था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.,

कंगना के पोस्ट पर शुरू हुई चर्चा

कंगना के नीले ड्रम वाले पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग उनके बयान को रिश्तों में बढ़ती हिंसा के खिलाफ जरूरी चेतावनी बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उनके बयान के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. बता दें, कंगना इससे पहले भी रिलेशनशिप, महिलाओं की सुरक्षा और समाज में बदलती सोच जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं. फिलहाल, नीले ड्रम की तस्वीर और ‘बॉडी काउंट’ को लेकर कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-  'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा', गोविंदा को मिली ये धमकी! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Continue reading on the app

Operation Sindoor: एयर मार्शल की एक चाल और तबाह हो गया पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस

Oppration Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के अभियानों से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो सैन्य अभियानों में लिए जाने वाले कठिन फैसलों और कमांडरों की जिम्मेदारी को समझने का मौका देती हैं. ऐसी ही एक घटना 10 मई 2025 की बताई जाती है, जब पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस को निशाना बनाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक मिशन तैयार था.

इस मिशन से जुड़ा किस्सा साउथ वेस्ट एयर कमांड के तत्कालीन प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर ने एक पॉडकास्ट में साझा किया. उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत के दौरान पूरी स्थिति नहीं बताने का फैसला करना पड़ा.

भोलारी एयरबेस क्यों था अहम?

भोलारी एयरबेस पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों में शामिल है. भारतीय वायुसेना की निगरानी में वहां एक अलग-थलग हैंगर नजर आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हैंगर में पाकिस्तान वायुसेना का SAAB Erieye एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल विमान मौजूद होने की जानकारी थी.

ऐसे विमान हवाई क्षेत्र की निगरानी और लड़ाकू विमानों को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए उस ठिकाने को निशाना बनाना अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था.

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Manav Suthar: मानव सुथार के हाथ में ऐसा क्या है जो उन्हें बनाता है खास?

मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके. सुथार ने अपने कोच के साथ खास स्किल्स पर काम किया, साथ ही उनकी कलाई भी श्रीलंका का काल बन गई. Thu, 20 Aug 2026 15:34:34 +0530

  Videos
See all

Congress Jaipur Protest: Rajasthan Government के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, क्या बोले Sachin Pilot? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:12:14+00:00

कासगंज में पुलिस एनकाउंटर... 3 गौ-तस्कर गिरफ्तार | Uttar Pradesh | Police Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers