Responsive Scrollable Menu

AIBE 22 Registration 2026: शुरू हुए आवेदन, 27 अक्टूबर तक भरें फॉर्म; जानें योग्यता, फीस और अप्लाई करने का तरीका

AIBE 22 Registration 2026 : लॉ की पढ़ाई पूरी कर वकालत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE XXII के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय की गई है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को वकालत के लिए Certificate of Practice (CoP) प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

AIBE 22 के लिए आवेदन शुरू
AIBE 22 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। बिना आवेदन शुल्क जमा किए फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा।

AIBE 22 के लिए क्या है योग्यता?
AIBE 22 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय LLB की डिग्री होना जरूरी है। अंकों की बात करें तो जनरल और ओबीसी: कम से कम 45 प्रतिशत अंक एससी/एसटी: कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में शामिल होने की कोई निर्धारित अधिकतम आयु सीमा नहीं बताई गई है।

AIBE 22 Application Fee कितनी है?
AIBE 22 के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

कैटेगरी                      आवेदन शुल्क
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी     3,560 रुपये
एससी/एसटी              2,560 रुपये

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले अपनी श्रेणी और शुल्क की जानकारी ध्यान से जांच लें।

AIBE 22 का फॉर्म खुद कैसे भरें?
उम्मीदवार चाहें तो AIBE 22 का आवेदन फॉर्म स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए किसी साइबर कैफे पर जाना अनिवार्य नहीं है।

आवेदन के आसान स्टेप्स:
सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Registration लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म को अंतिम रूप से Submit कर दें।
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

AIBE पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?
AIBE को क्वालीफाई करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित बताए गए हैं।

AIBE का उद्देश्य लॉ ग्रेजुएट्स की पेशेवर योग्यता का आकलन करना है। परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार वकालत के लिए Certificate of Practice प्राप्त करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।
 

Continue reading on the app

नितिन नबीन की थाली में क्या-क्या? वायरल वीडियो पर बीजेपी ने दी सफाई

समाजवादी पार्टी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पर सावन में मांसाहार का आरोप लगाया. इसके बाद भाजपा ने सफाई दी. बीजेपी ने कहा कि विशाखापत्तनम में खाया गया भोजन पारंपरिक शाकाहारी था.

Continue reading on the app

  Sports

Manav Suthar: मानव सुथार के हाथ में ऐसा क्या है जो उन्हें बनाता है खास?

मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके. सुथार ने अपने कोच के साथ खास स्किल्स पर काम किया, साथ ही उनकी कलाई भी श्रीलंका का काल बन गई. Thu, 20 Aug 2026 15:34:34 +0530

  Videos
See all

Congress Jaipur Protest: Rajasthan Government के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, क्या बोले Sachin Pilot? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:12:14+00:00

कासगंज में पुलिस एनकाउंटर... 3 गौ-तस्कर गिरफ्तार | Uttar Pradesh | Police Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers