वंदे मातरम पर कांग्रेस के प्रस्ताव पर BJP ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- ये नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम पर सियासी बवाल जारी है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने वंदे मातरम के दो छंद ही गाने का प्रस्ताव पास किया. इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि उनके लिए वंदे मातरम भावनात्मक मुद्दा है, जबकि बीजेपी के लिए ये राजनीतिक मुद्दा है. कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है और कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है. बता दें कि वंदे मातरम में कुल 6 छंद हैं लेकिन कांग्रेस का कहना है कि 1937 में हुई कांग्रेस की बैठक में लिए गए फैसले को ही पार्टी मानेगी. यह फैसला बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की चार घंटे चली बैठक के बाद लिया गया. इसके साथ ही कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर हाल ही में लाए गए कानून पर कड़ी आपत्ति जताई.
कांग्रेस के प्रस्ताव पर बीजेपी ने जताई कड़ी आपत्ति
कांग्रेस के इस फैसले पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी आलोचना की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर वोटों के लिए "नई मुस्लिम लीग" बनने का आरोप लगाया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर 'भारत मां' का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उनकी नीति का हिस्सा है.
कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है। उसकी कार्यसमिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर ‘वंदे मातरम्’ के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 19, 2026
जब कुछ दिन पूर्व यही अपमान एक व्यक्ति के आचरण में उजागर हुआ था, तब कांग्रेस ने उसे संयोग बताकर टाल दिया था। आज वही…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "'भारत माता' के पवित्र उद्घोष का यह अपमान उन हजारों शहीदों का अनादर है, जिन्होंने इसी गीत को अपने मन में बसाकर देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. कांग्रेस ने अब (वंदे मातरम के) इस अपमान को एक प्रस्ताव का रूप दे दिया है. उसकी कार्यसमिति ने फैसला किया है कि कांग्रेस के मंचों पर वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो पद ही गाए जाएंगे."
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस आज नई मुस्लिम लीग बन गई है... आज वही अपमान कांग्रेस की नीति बन गया है. यह सिर्फ राजनीतिक बचाव नहीं है, बल्कि उस वोट बैंक की भूख का सबूत है, जिसकी वेदी पर कांग्रेस ने बार-बार देश के आत्म-सम्मान को गिरवी रखा है."
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Gardening Tips: पौधे में नई पत्तियां नहीं आ रहीं? तेज ग्रोथ के लिए पानी से लेकर खाद तक तुरंत सुधारे ये 5 गलतियां
How to Grow Plant Faster: पौधे लगाने के बाद अगर नई पत्तियां नहीं आ रहीं या ग्रोथ रुक गई है, तो हर बार इसकी वजह खराब मिट्टी या पौधे की क्वालिटी नहीं होती. कई बार हमारी रोज की कुछ छोटी-छोटी गलतियां ही पौधे की बढ़त रोक देती हैं. जरूरत से ज्यादा पानी देना, गमले में जल निकासी सही न होना, गलत जगह रखना, बार-बार पौधे की जगह बदलना और जरूरत से ज्यादा खाद डालना जैसी आदतें पौधे को नुकसान पहुंचा सकती हैं. अगर आपका पौधा भी लंबे समय से नहीं बढ़ रहा है, तो इन गलतियों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









