दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर:बैरिकेड-फेंसिंग हटाए गए; दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई हुई थी
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे। कार्रवाई के दौरान बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटाए गए। दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन चाणक्यपुरी के शांतिपथ पर है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। वीजा सेक्शन के पास के ढांचे भी हटाए संबंधित एजेंसियों ने JCB की मदद से हाई कमीशन के बाहर सड़क की लेन में बने ढांचे और बैरिकेड हटाए। वीजा सेक्शन के पास लोगों की कतार संभालने के लिए लगाए गए क्यू-मैनेजमेंट स्ट्रक्चर भी तोड़े गए। मौके से ली गई तस्वीरों में टूटी रेलिंग, गेट, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें, ईंट और कंक्रीट के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए। बाहरी हिस्से की सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ कॉरुगेटेड रूफिंग भी हटा दी गई। मेन गेट और बिल्डिंग को नुकसान नहीं बुलडोजर एक्शन हाई कमीशन की मेन बिल्डिंग तक नहीं हुआ। मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला बड़ा प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। परिसर के कुछ हिस्सों में कांटेदार तार भी लगे दिखाई दिए। तोड़फोड़ के बाद वीजा सेक्शन के सर्विस काउंटर दिखाई दे रहे थे। वहां ‘विंडो 1’, ‘पाकिस्तान पासपोर्ट ऑनली’ और ‘विंडो-5 / कलेक्शन ऑफ वीजा एप्लीकेंट्स’ जैसे बोर्ड लगे थे। काउंटरों के आसपास टूटी फेंसिंग और कंस्ट्रक्शन सामान पड़े थे। कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी से पाकिस्तान नाराज दोनों देशों के बीच अमेरिकी राजदूत की कश्मीर पर टिप्पणी को लेकर भी तनाव बढ़ा है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान 19 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है। पाकिस्तान ने सर्जियो के बयान पर ऐतराज जताया। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया और कहा कि सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की स्थिति का ध्यान रखा जाए। पूरी खबर पढ़ें…
जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार और गुरुवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। ABVP सदस्यों ने लेफ्ट संगठन के छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। अलग-अलग छात्र संगठनों के मुताबिक, विवाद फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) की जनरल मीटिंग को लेकर शुरू हुआ। बैठक के दौरान ABVP और वामपंथी संगठनों के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों का एक समूह नारे लगाते हुए बंद कमरों या दूसरी जगहों में घुसने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप आगजनी और पत्थरबाजी के भी आरोप झड़प के दौरान कैंपस की एक बिल्डिंग के बाहर और कुछ अन्य जगहों पर आग लगाए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के साथ भीड़ की हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप भी लगाए गए हैं। इन घटनाओं के कारण कैंपस में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। घायलों से मिलने पहुंचीं विधायक घटना में घायल छात्रों का इलाज KPC मेडिकल कॉलेज में कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक शर्बरी मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। ABVP का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन, आज विरोध का ऐलान ABVP केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि मामले में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ABVP से जुड़े कुछ सदस्य जादवपुर पुलिस स्टेशन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ABVP ने बुधवार रात हुई घटना के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच यूनिवर्सिटी में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








