Responsive Scrollable Menu

केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, खुफिया एजेंसी के चीफ समेत 7 लोगों की मौत, 5 US नागरिक भी हताहत

Kenya Helicopter Crash: केन्या के मध्य क्षेत्र में बुधवार को एक सफारी हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक और इक्वाडोर की खुफिया प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी भी शामिल थीं.

केन्याई अधिकारियों और अमेरिकी विदेश विभाग ने हादसे में हुई मौतों की पुष्टि की है. दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने घटनास्थल पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा', गोविंदा को मिली ये धमकी! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Govinda-Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ समय से दोनों की करीब चार दशक पुरानी शादी में अनबन की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि, बाद में सुनीता के मैनेजर ने इन खबरों पर सफाई देते हुए बताया कि वो कोर्ट में किसी नए तलाक के मामले के सिलसिले में नहीं, बल्कि पहले दाखिल किए गए केस को वापस लेने की प्रक्रिया के लिए पहुंची थीं.

इन सबके बीच अब गोविंदा और सुनीता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादीशुदा जिंदगी और परिवार से जुड़ी कई बातें करते नजर आ रहे हैं. खास तौर पर गोविंदा ने अपनी मां निर्मला देवी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था जिसमें उनकी मां ने सुनीता को लेकर उन्हें ऐसी चेतावनी दी थी, जिसे सुनकर खुद एक्टर भी हैरान रह गए थे.

वायरल हुआ गोविंदा-सुनीता का पुराना वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में गोविंदा और सुनीता आहूजा बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान गोविंदा ने बताया कि उनकी मां निर्मला देवी और सुनीता के बीच बेहद खास रिश्ता था. उनकी मां सुनीता को घर में काफी पसंद करती थीं और उन्हें परिवार के लिए बेहद शुभ मानती थीं. गोविंदा ने इसी दौरान अपनी मां की कही एक बात का जिक्र किया था. एक्टर ने बताया कि एक बार उनकी मां ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने सुनीता को धोखा दिया तो उन्हें आगे चलकर बहुत पछताना पड़ेगा. गोविंदा के मुताबिक, उनकी मां ने इसके लिए काफी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था.

गोविंदा ने कहा था कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि अगर वो सुनीता को धोखा देंगे तो एक दिन उन्हें भीख मांगने की नौबत आ सकती है. एक्टर ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपनी मां से पूछा कि वो सुनीता से इतना प्यार क्यों करती हैं, तो उनकी मां ने जवाब दिया था कि सुनीता घर के लिए 'लक्ष्मी' हैं. गोविंदा के मुताबिक, सुनीता के घर में आने के बाद से परिवार में कई चीजें बेहतर हुईं. यही वजह थी कि उनकी मां सुनीता को बेहद खास मानती थीं.

आखिर तलाक की खबरें कहां से शुरू हुईं?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी में अनबन की खबरें कोई नई बात नहीं हैं. दिसंबर 2024 में खबर सामने आई थी कि सुनीता ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ये अर्जी 5 दिसंबर 2024 को दाखिल की गई थी. इसके बाद फरवरी 2025 में गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने तलाक की अर्जी की बात की पुष्टि की थी. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया था कि मामला कुछ समय पहले दाखिल किया गया था, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में सुधार हुआ और वे साथ रहने लगे.

इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. गणपति पूजा के दौरान भी गोविंदा और सुनीता साथ नजर आए थे. दोनों को साथ देखकर फैंस को लगा कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक हो गया है और तलाक की चर्चाओं पर विराम लग गया है. लेकिन समय-समय पर सुनीता के बयानों और गोविंदा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दी.

गोविंदा की तस्वीरों पर सुनीता ने किया था रिएक्ट

वहीं हाल ही में गोविंदा को एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया. रानी को गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' की एक्ट्रेस बताया जा रहा है. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. इसी दौरान सुनीता आहूजा का एक बयान भी चर्चा में आया. उन्होंने गोविंदा की महिला साथी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो ऐसी लड़की के साथ घूम रहे हैं, जिसकी उम्र उनकी बेटी के आसपास है. सुनीता ने इस दौरान गोविंदा पर तंज भी कसा था और कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.

सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा की कथित महिला साथी के कपड़ों और स्टाइल को लेकर भी टिप्पणी की थी. उन्होंने अपने और गोविंदा के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा था कि पहले एक स्टैंडर्ड हुआ करता था, लेकिन अब वो भी नहीं रहा. हालांकि, इसके बाद गोविंदा की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई. एक्टर ने सुनीता को ऐसी बातें करने से बचने और अपनी सीमाओं का ध्यान रखने की सलाह दी थी. 

ये भी पढ़ें: Explainer: ‘आवारापन 2’ ने कैसे पलट दिया इमरान हाशमी का करियर? जानिए 2007 से 2026 तक का पूरा सफर

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Water And Electricity Problem | पानी बिजली की किल्लत को लेकर प्रोटेस्ट #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:38:02+00:00

Sugar Price News: चीनी इतनी महंगी क्यों हुई? एथनॉल नहीं, तो क्या है वजह ? #sugar #ethanol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers