Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में बसे भारतीय कपल ने क्यों कहा- 'इंडिया छोड़कर यहां मत आओ-Video Viral'

अमेरिका में बसे एक भारतीय कपल ने युवाओं को वहां न आने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अब भारत में ही बेहतर मौके हैं और विदेश जाने की कीमत बहुत ज़्यादा है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Continue reading on the app

सिंसिनाटी ओपन में उलटफेर, ज्वेरेव चौथे राउंड में बाहर:टॉमी पॉल ने मैच पॉइंट बचाकर हराया; स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में

सिंसिनाटी ओपन में अमेरिका के टॉमी पॉल ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी और 2026 फ्रेंच ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चौथे दौर में हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पॉल ने एक मैच प्वाइंट बचाते हुए ज्वेरेव को 4-6, 7-6 (6), 6-4 से हराया। इसके साथ ही वे पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। महिला वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रांस की डियान पैरी को 6-3, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। बारिश के कारण करीब 90 मिनट रुका मैच ज्वेरेव और पॉल का मुकाबला दूसरे सेट में बारिश के कारण करीब 90 मिनट तक रुका। इसके बाद कोर्ट तैयार करने के लिए भी छोटे ब्रेक लिए गए। मैच दोबारा शुरू होने पर पॉल ने वापसी की और दूसरे सेट का टाई-ब्रेकर जीतकर मुकाबला निर्णायक सेट में पहुंचाया। मैच पॉइंट बचाकर जीता दूसरा सेट पहला सेट ज्वेरेव ने 6-4 से जीता। दूसरे सेट में पॉल ने कड़ा संघर्ष किया और टाई-ब्रेकर में ज्वेरेव का मैच प्वाइंट बचाकर सेट 7-6 (6) से अपने नाम किया। निर्णायक सेट में ज्वेरेव 4-2 से आगे थे, लेकिन पॉल ने लगातार चार गेम जीतकर 6-4 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव ने मैच में 14 एस लगाए, लेकिन 9 डबल फॉल्ट भी किए। पॉल ने घरेलू दर्शकों के सामने यह जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वे पहली बार सिंसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। क्वार्टर फाइनल में कोबोली से मुकाबला टॉमी पॉल का अगला मुकाबला इटली के फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोबोली ने स्पेन के राफेल जोदार को 4-6, 7-6 (3), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच को हराने वाले टिरेंटे भी अंतिम-8 में अर्जेंटीना के थियागो टिरेंटे ने जैकब मेन्सिक को 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर अपने करियर के पहले ATP Masters 1000 क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टिरेंटे ने इससे पहले दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। स्वियातेक की लगातार नौवीं जीत महिला सिंगल्स में नंबर-7 सीड और डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने डियान पैरी को 6-3, 6-3 से हराया। यह उनकी लगातार नौवीं जीत है। इसके साथ ही स्वियातेक WTA 1000 टूर्नामेंट में 30वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। क्वार्टर फाइनल में रायबकिना से भिड़ेंगी स्वियातेक का क्वार्टर फाइनल में सामना एलेना रिबाकिना से होगा। दोनों के बीच पिछले हफ्ते टोरंटो के फाइनल में भी मुकाबला हुआ था, जहां स्वियातेक ने जीत दर्ज की थी। स्वियातेक ने टोरंटो खिताब जीतने के बाद सिंसिनाटी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट क्रिकेट की एक इनिंग में 5 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की पहली जोड़ी कौन है?

इंग्लैंड के ओली रोबिन्सन और जॉश टंग ने जो किया वैसा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नहीं हुआ है. ऐसे में सवाल है कि उनकी ही तरह टेस्ट की एक इनिंग में 5 विकेट लेने वाली पहली जोड़ी कौन सी है? Thu, 20 Aug 2026 13:25:30 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान में चर्चों पर कट्टरपंथी हमला...ईसाई होना बना ‘गुनाह-ए-अज़ीम’! Pakistan | Church Attack | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:15:13+00:00

गाज़ियाबाद में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से 1 संदिग्ध घायल | Ghaziabad Encounter | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T08:12:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers