इस राज्य में आज से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, तनाव के बीच सरकार ने उठाया कदम
Manipur School-Collage Closed: पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में एक बार फिर से तनाव बढ़ने लगा है. जिसके चलते मणिपुर सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में स्कूल और कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान 22 अगस्त तक बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार देर रात जारी एक आदेश में राज्य सरकार ने मणिपुर में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश देते हुए "मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति" का हवाला दिया.
फिर से बिगड़ी मणिपुर की कानून-व्यवस्था
आदेश में कहा गया है, "राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, मणिपुर के राज्यपाल ने 20 अगस्त से 22 अगस्त तक सभी स्कूलों (चाहे वे बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन या किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध हों) और कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी संस्थान शामिल हैं."
मणिपुर में JFD की हड़ताल से फैली अशांति
बता दें कि मणिपुर में 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डेलिमिटेशन' (JFD) की 48 घंटे की हड़ताल के बाद फैली अशांति को देखते हुए, राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को शनिवार तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. JFD ने मांग की थी कि राज्य में जनगणना शुरू होने से पहले 'नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स' (NRC) को अपडेट किया जाए.
Manipur Government declares the closure of all schools and universities from Thursday, 20th of August, 2026, to Saturday, 22nd of August, 2026, amid the law and order situation in the state. pic.twitter.com/6D1Y8E73lS
— ANI (@ANI) August 20, 2026
बुधवार को राज्य में जमकर हुआ प्रदर्शन
इससे पहले बुधवार (19 अगस्त) को JFD के विरोध प्रदर्शन के दौरान, कई इलाकों में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह और गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम समेत कई नेताओं के पुतले जलाए गए. इस विरोध प्रदर्शन के कारण इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थौबल और बिष्णुपुर समेत कई जिलों में सड़कें भी जाम कर दी गईं. JFD ने गुरुवार को पूरे मणिपुर में सभी सरकारी दफ्तरों के बहिष्कार का भी आह्वान किया है.
क्यों प्रदर्शन कर रहा जेएफडी?
दरअसल, JFD की मांग है कि जनगणना से पहले मणिपुर में NRC लागू किया जाए. बता दें कि जनगणना के लिए 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' (खुद जानकारी दर्ज करने) का चरण 17 अगस्त को शुरू हो चुका है. मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार NRC की मांग का समर्थन कर रही है और मणिपुर विधानसभा ने भी इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेज दिया है. सीएम ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था, "मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बंद और नाकेबंदी जैसे तरीकों के बजाय विरोध का कोई दूसरा तरीका अपनाएं, क्योंकि इनसे दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों पर असर पड़ता है."
मणिपुर के सीएम ने की CRPF के अधिकारियों संग बैठक
हालात तनावपूर्ण बने रहने के कारण, सीएम खेमचंद सिंह ने बुधवार को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के सीनियर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की, जिसमें इंस्पेक्टर जनरल राजेंद्र नारायण डैश भी शामिल हुए. बैठक के दौरान सीएम ने मणिपुर में शांति बनाए रखने में केंद्रीय बलों के "समर्पण और बहुमूल्य योगदान" के लिए उनका आभार भी जताया.
ट्रम्प का ईरान पर सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान:बोले- जो देश मदद करेगा उस पर भी एक्शन लेंगे, तेल तस्करी नेटवर्क निशाने पर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने समझौते का मौका गंवा दिया, इसलिए अब उसे आर्थिक तौर पर अलग-थलग किया जाएगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ईरान की मदद करने वाले देशों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई होगी। इसमें बैंक, कंपनियां, एयरपोर्ट और सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने तेल तस्करी, कैश ट्रांसफर, करेंसी एक्सचेंज, जहाजों के रजिस्ट्रेशन और फर्जी कंपनियों के जरिए ईरान तक पहुंचने वाली आर्थिक मदद को रोकने की बात कही। ट्रम्प का दावा- ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ है और उसके कई सैन्य कारखाने तबाह हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की मुद्रा की हालत बहुत खराब है और देश आर्थिक संकट में है। ट्रम्प ने अमेरिका की नई आर्थिक कार्रवाई को ‘इकोनॉमिक डी-डे’ बताया। आसान भाषा में इसका मतलब है कि अमेरिका ईरान पर बहुत बड़ा आर्थिक दबाव बनाने जा रहा है। उन्होंने दूसरे देशों से भी ईरान की मदद बंद करने और अमेरिका के साथ इस अभियान में शामिल होने की अपील की। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











